Sawan latest Mehndi designs 2023 (सावन के मेहंदी): सावन का महीना शुरू हो चुका है, इस साल शिव सिद्ध सावन मास 31 अगस्त तक रहेगा। इस शुभ योग वाले महीने में भोले के भक्त द्वारा व्रत, कथा, पूजन और अभिषेक का बहुत गहरा महत्व होता है। सावन में सजना धजना भी बहुत शुभ शगुन माना जाता है, महिलाएं सावन में पति की लंबी उम्र और अच्छे वर की कामना करने के लिए भी साज सज्जा करती हैं। सावन में महबूब के नाम की ये मेहंदी हाथों में लगवाएंगी, तो बेशक आपकी जोड़ी भी शिव-पार्वती सी पवित्र और अमर हो जाएगी।
ये भी पढ़ें: रागी की रोटी की आसान सी रेसिपी
Sawan 2023 Mehndi designs, सावन मेहंदी डिजाइन्स
तीज की मेहंदी (Hariyali Teej Mehndi)

Hariyali Teej Mehndi design
सावन में गोरे गोरे हाथों में पिया के नाम की प्यारी मेहंदी लगाने का मन है, तो तीज और सावन की ये स्पेशल मेहंदी बहुत बढ़िया लगेगी। गौरी शंकर की डिजाइन वाली ये मेहंदी हाथ में खूब जचेगी।
ओम् नम: शिवाय मेहंदी (Sawan Mehndi)

Om Namah Shivay Mehndi design
सावन त्योहार की मेहंदी का ये डिजाइन बहुत ही प्यारा लगेगा, अगर आपको कोई भरी हुई मेहंदी नहीं लगवानी है तो फिर ये टैटू जैसी मेहंदी बहुत ही बढ़िया रचेगी।
हाथ फूल वाली मेहंदी (Latest mehndi designs)

Latest mehndi design
सावन में सुंदर सी मेहंदी रचानी है, तो हाथ फूल के डिजाइन वाली ये मेहंदी काफी अच्छी लगेगी। आप फूल पत्ती और बेल-बूटे वाली ऐसी मेहंदी किसी भी त्योहार पर बना सकती हैं।
सावन सोमवार की मेहंदी (Sawan Somwar Trendy Henna Designs)

Mehndi designs
सावन सोमवार का व्रत रख रही लड़कियां अच्छे वर की कामना कर हाथों में शिव भक्ति वाली ऐसी खूबसूरत मेहंदी बना सकती हैं। ऐसी मेहंदी के साथ आप अपने पिया का नाम या हर हर महादेव जैसी चीज़े लिख सकती हैं।
सुहाग की मेहंदी (Mehndi designs front hand)

Lotus Henna design
सावन की ये खास शुभ सुहाग की कमल के डिजाइन वाली मेहंदी बहुत ही हसीन लगेगी। ऐसा डिजाइन लड़कियां बनावाएंगी तो बहुत ही प्यारा लगेगा।
