लाइफस्टाइल

Sawan 2023: हरी साड़ी संग खूब जचेंगी लेटेस्ट चूड़ियों की ये डिजाइन्स, देखें सावन स्पेशल कड़े से लेकर कांच की चूड़ियों का कलेक्शन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 23, 2023, 05:51 PM IST

Sawan 2o23 Green Bangle designs (हरी चूड़ियां): सावन का सिद्ध महीना शुरू होने वाला है, सावन में व्रत और कथा के साथ साथ साज श्रृंगार करने का भी खूब महत्व होता है। यहां देखें भगवान शिव को समर्पित सावन मास में हरी साड़ी या सूट संग पहनने के लिए लेटेस्ट हरी चूड़ियों का कलेक्शन।

Image

Sawan 2023 gold bangles latest green bangle set designs for shravan velvet kada hari chudiya

Sawan 2o23 Bangle designs, Velvet kada bangles (सावन की चूड़ियों का डिजाइन): सनातन धर्म में बहुत महत्व रखने वाला भगवान शिव और उनके परिवार को समर्पित सावन का महीना बस शुरू होने ही वाला है। इस साल सावन मास 4 जुलाई 2023 से शुरू 31 अगस्त तक चलेगा, सावन के महीने में व्रत रखने, कथा करने के साथ साथ विधिवत साज श्रृंगार कर प्रभु को प्रसन्न करने का भी महत्व होता है। सावन मास में हरे कपड़े और जेवर पहनने भी बहुत लाभदायक माना जाता है। यहां देखें सावन में पिया जी के लिए सजने संवरने के लिए हरी हरी चूड़ियों का लेटेस्ट कलेक्शन, जिन्हें आप साड़ी, सूट, लहंगे संग स्टाइल कर सकती हैं।

Green bangles set, sawan 2023 green bangle designs (हरी चूड़ियां)

वेलवेट की चूड़ियां (Velvet Bangles)

Green velvet Bangle

Green velvet Bangle

सावन में सुहागिन से लेकर सावन सोमवार का व्रत रख रही लड़कियां तक ऐसी वेलवेट की प्यारी प्यारी हरी चूड़ियां पहन सकती हैं। सूट से लेकर साड़ी तक के साथ ये चूड़ियां गजब का लुक देंगी।

पल्लका चूड़ियां (Green Bangle designs)

Green Pallaka Bangle

Green Pallaka Bangle

पल्लका पैटर्न की ये चूड़ी कड़े भी सावन में साड़ी के साथ बेहतरीन लुक देंगे। आप इन्हें डेली वियर में भी पहन सकती हैं, ऐसी चूड़ियां हर रंग की साड़ी के साथ अच्छी लगेंगी। और साड़ी का उठाव भी बेशक बढ़ जाएगा।

कांच की चूड़ियां (Glass Bangles)

Green Glass Bangle

Green Glass Bangle

त्योहार कोई भी हो कांच की सुंदर चूड़ियां कभी भी आउट ऑफ फैशन नहीं जाती हैं। तो सावन में साड़ी के साथ आप कांच की ऐसी हरी चूड़ियां पहन खूब फ्लॉन्ट कर सकती हैं। कांच की चूड़ी आप कुंदन के कड़े के साथ भी पहन सकती हैं।

कड़ा (Kada Bangle)

Green Kada Bangle

Green Kada Bangle

क्लासिक महारानी लुक वाला ये मोटा कड़ा भी सावन में आपके साज श्रृंगार में चार चांद लगा ही देगा। हरी साड़ी, सूट, लहंगे को हैवी लुक देने के लिए ये कड़ा बेस्ट है। सावन छोड़ों आप इसे शादियों में भी पहन सकती हैं।

डायमंड की चूड़ियां (Gold diamond bangles)

Green diamond Bangle

Green diamond Bangle

ऐसे लुक वाली डायमंड की चूड़ियां या कड़े भी सावन में बेशक पहने जा सकते हैं। गर्ल्स इन्हें ब्रेसलेट जैसे भी सूट के साथ स्टाइल कर सकती हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article