लाइफस्टाइल

बस 10 रुपये में बन जाती है ये देसी कोल्ड ड्रिंक, कम बजट में चिलचिलाती गर्मी से मिलेगा छुटकारा

Sattu Sharbat Drink Recipe (सत्तू का शरबत कैसे बनता है): इस चिलचिलाती गर्मी में लोग कोल्ड और जूस के भरोसे अपना मन शांत कर रहे हैं। लेकिन ये बाजार वाले कोल्ड ड्रिंक आपकी हेल्थ के लिए जहर के बराबर हैं। इसलिए आपको घर पर देसी कोल्ड ड्रिंक तैयार करना चाहिए, जो आपको गर्मी में राहत देने का काम करेगा।

Image

sattu drink recipe in hindi

Sattu Sharbat Drink Recipe (सत्तू का शरबत कैसे बनता है): भीषण चिलचिलाती गर्मी से पूरा देश परेशान है। दिनभर लू, धूप और धूल से लोग परेशान हैं। इस गर्मी से बचने के लिए लोग आम पन्ना, शरबत, जूस और कोल्ड ड्रिंक्स का सहारा ले रहे हैं। हालांकि, ये बाजार में मिलने वाले ड्रिंक आपकी सेहत के लिए हद से ज्यादा हानिकारक हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप घर पर ही गर्मियों के लिए ड्रिंक बना सकते हैं। ये सस्ती भी होगी और आपकी तबीयत के लिए भी बेस्ट होगी। यहां से आप गर्मियों के स्पेशल सत्तू शरबत की रेसिपी देख सकते हैं। ये आसान है और स्वाद में बेहतरीन है।

सत्तू ड्रिंक रेसिपी (नमकीन)

सामग्री-

सत्तू– 2 टेबल स्पून

ठंडा पानी– 1 ग्लास

प्याज- कटा हुआ

नींबू का रस– 1 टेबल स्पून

काला नमक– स्वादानुसार

भुना जीरा पाउडर– ½ टीस्पून

हरी मिर्च- बारीक कटी हुई

हरा धनिया– 1 टीस्पून (बारीक कटा)

विधि-

नमकीन स्वाद में सत्तू का शरबत बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में सत्तू और थोड़ा पानी डालकर अच्छे से घोल लें ताकि गाठें न रहें। अब इसमें नींबू का रस, प्याज, काला नमक, भुना जीरा पाउडर, हरी मिर्च और हरा धनिया मिलाएं। इस मिश्रण को ठंडे पानी में डालकर अच्छी तरह मिला लें। चाहें तो कुछ बर्फ के टुकड़े भी डाल सकते हैं। अब आप इस शरबत को ठंडा-ठंडा परोसें।

how to make sattu sharbat drink at home

how to make sattu sharbat drink at home

सत्तू ड्रिंक रेसिपी (मीठी)

सामग्री-

सत्तू– 2 टेबल स्पून

ठंडा पानी– 1 ग्लास

शक्कर या गुड़– स्वादानुसार

नींबू का रस– 1 टीस्पून (वैकल्पिक)

इलायची पाउडर– चुटकी भर (अगर चाहें तो)

विधि-

मीठे स्वाद में सत्तू का शरबत बनाने के लिए सबसे पहले सत्तू को थोड़ा पानी डालकर अच्छे से घोल लें। अब उसमें शक्कर या गुड़ मिलाएं और घुलने तक चलाएं। ठंडा पानी डालकर फिर मिलाएं। इलायची पाउडर या नींबू रस डालकर स्वाद बढ़ाएं। आखिर में इस शरबत को बर्फ के साथ सर्व करें।

Srishti
सृष्टि author

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्... और देखें

End of Article