लाइफस्टाइल

Sakat Chauth 2026 Til Ka Bakra Recipe In Hindi: सकट चौथ पर तिल का बकरा बनाने के लिए अपनाएं ये आसान रेसिपी, बनेगा बेहद स्वादिष्ट

Sakat Chauth 2026 Til Ka Bakra Recipe In Hindi (सकट चौथ तिल का बकरा रेसिपी): 6 जनवरी को सकट चौथ का व्रत रखा जा रहा है। इस दिन तिल और गुड़ का बकरा बनाकर प्रसाद लगाया जाता है। इसको बनाना जितना आसान है, यह स्वाद में उतना ही स्वादिष्ट भी है। आइए जानते हैं कि तिल और गुड़ का बकरा बनाने की क्या रेसिपी है?

Image

कैसे बनाएं तिल का बकरा

Sakat Chauth 2026 Til Ka Bakra Recipe In Hindi (सकट चौथ तिल का बकरा बनाने की विधि): 6 जनवरी 2026 को सकट चौथ का व्रत रखा जा रहा है। सकट चौथ पर गणेश जी को तिल-गुड़ का भोग लगाया जाता है। कई जगहों पर तिलकुट या तिल के लड्डू से बकरे की आकृति बनाकर भोग लगाते हैं, जिसे 'तिल का बकरा' कहते हैं। यह बकरा तिल और गुड़ से बनता है और पूजा के बाद काटकर प्रसाद बांटा जाता है। यह परंपरा संतान की रक्षा और सुख के लिए की जाती है। घर पर बनाना बहुत आसान है। आइए जानते हैं तिल का बकरा बनाने की सरल रेसिपी।

तिल का बकरा बनाने की सामग्री (4 से 5 लोगों के लिए)

  • सफेद तिल – 250 ग्राम
  • गुड़ – 200 ग्राम (कद्दूकस किया हुआ)
  • घी – 2-3 चम्मच
  • इलायची पाउडर – 1/2 चम्मच (ऑप्शनल)
  • काजू, बादाम – थोड़े टुकड़े सजाने के लिए

तिल का बकरा बनाने की विधि स्टेप बाय स्टेप

  1. सबसे पहले तिल को साफ करें और धो लें, फिर छलनी में डालकर पानी निकाल दें और सूखने दें।
  2. कढ़ाई में मध्यम आंच पर तिल डालें और लगातार चलाते हुए भूनें। जब तिल अच्छे से फूल जाएं और हल्की खुशबू आए, गैस बंद कर दें। ज्यादा न भूनें वरना कड़वे हो जाएंगे।
  3. भुने तिल को प्लेट में निकालकर ठंडा होने दें।
  4. अब कढ़ाई में घी डालें और गुड़ पिघलाएं। गुड़ पूरी तरह पिघल जाए और चाशनी बन जाए (एक तार की चाशनी नहीं, बस गाढ़ी हो जाए)।
  5. गैस बंद करें और इसमें भुने तिल डालकर अच्छे से मिलाएं। इलायची पाउडर डालें।
  6. मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें, लेकिन गर्म ही रहना चाहिए ताकि आकृति बन सके।
  7. हाथों पर घी लगाकर मिश्रण से बकरे की आकृति बनाएं। शरीर गोल, सिर, पैर और सींग अलग से जोड़कर। काजू-बादाम से आंखें और मुंह बनाएं।
  8. ठंडा होने पर बकरा तैयार हो जाएगा। पूजा में भोग लगाएं और बाद में काटकर प्रसाद बांटें।

स्वादिष्ट बनाने के लिए रखें इन बातों का ध्यान

  • तिल अच्छे से भूनें, लेकिन जलने न दें।
  • गुड़ की चाशनी ज्यादा पतली न हो, वरना बकरा टूट जाएगा।
  • अगर मिश्रण ज्यादा चिपचिपा हो तो थोड़ा और तिल मिलाएं।

इससे तिल का बकरा न सिर्फ स्वादिष्ट बनेगा बल्कि सकट चौथ की पूजा को खास बना देगा। गणेश जी को भोग लगाएं और परिवार के साथ प्रसाद ग्रहण करें।

Mohit Tiwari
मोहित तिवारीauthor

मोहित तिवारी को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रतिष्ठित न्यूजपेपर में फील्ड रिपोर्टिंग से की थी। मोहित ने प्रिंट, टीवी और डिजिटल तीनों प्लेटफॉर्म पर काम किया है। देश-विदेश, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों में गहरी रुचि रखने वाले मोहित ने ज्योतिष का भी व्यापक अध्ययन किया है। मोहित के आलेख लाइफस्टाइल, हेल्थ, न्यूज, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर गहरी शोध और प्रामाणिकता पर आधारित होते हैं और इन विषयों पर वह 12,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article