लाइफस्टाइल

Sachin Tendulkar Famous quotes: गांठ बांध लें मास्टर ब्लास्टर की ये बातें, सफलता की गारंटी पक्की

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Oct 22, 2024, 02:29 PM IST

Sachin Tendulkar Famous quotes: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन रमेश तेंदुलकर का जन्म 24 अप्रैल 1973 को हुआ था। उन्हें 'लिटिल मास्टर' या 'मास्टर ब्लास्टर' के नाम से भी जाना जाता है। आज हम आपके लिए सचिन तेंदुलकर के कुछ मोटिवेशनल कोट्स लेकर आए हैं जो आपको मोटिवेट करने का काम करेंगे।

Image

Sachin Tendulkar's Motivational Quotes

Sachin Tendulkar Famous quotes: सचिन तेंदुलकर एक भारतीय पूर्व अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर हैं। उन्हें क्रिकेट के इतिहास में सबसे महान बल्लेबाजों में से एक माना जाता है। उन्हें क्रिकेट का भगवान भी कहा जाता है। वह वनडे और टेस्ट क्रिकेट दोनों में 18,000 से अधिक रन और 15,000 रन के साथ सर्वकालिक सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं और उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार भी मिला है। सचिन कामयाब क्रिकेटर होने के साथ साथ करोड़ों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत हैं। उनके विचार आज भी युवाओं में नया जोश पैदा करते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए उनके कुछ प्रेरक विचार लेकर आए हैं।

Sachin Tendulkar's Motivational Quotes in Hindi

1) अगर भाग्य आप पर पत्थर फेंकता है, तो उसे चक्की का पत्थर मत बनने दीजिए। उसे मील का पत्थर बना दीजिए।

2) क्रिकेट में पैसा बनाने की जगह, रन बनाना मेरे लिए कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण है।

3) मैं भारत के युवाओं को सपने देखने के लिए कहूंगा, क्योंकि अगर सपनों का पीछा किया जाए तो सपने सच होते हैं।

4) अपने सपनों का पीछा करें, लेकिन इसके लिए शॉर्टकट ना अपनाएं।

5) यदि एक व्यक्ति क्रिकेट में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहा है, तो हां, चीजें गलत होने पर उस व्यक्ति को दोष दें।

6) विनम्र बने रहें, तो लोग आपको खेल के बाद भी याद रखेंगे और प्यार देंगे।

7) स्वास्थ्य ही धन है, अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखो।

8) अगर अपने काम पर आपका फोकस नहीं होगा, तो आपको अच्छा रिजल्ट हासिल नहीं हो सकता।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article