लाइफस्टाइल

Ruskin Bond Books For Children: बच्चों के लिए बेस्ट हैं रस्किन बॉण्ड की ये पुस्तकें, उनके जन्मदिन पर यहां देखें बेस्ट कहानियां, किड्स बुक लिस्ट

Ruskin Bond Books For Children ( बच्चों के लिए रस्किन बॉण्ड की पुस्तकें और कहानियों): मशहूर भारतीय लेखक रस्किन बॉण्ड आज अपना 91वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन पर यहां देखें 5 बेस्ट सेलिंग किताबों की लिस्ट, जो हर बच्चे को पढ़नी ही चाहिए। रस्किन बॉण्ड की पुस्तकें, कहानियां फॉर किड्स।

Image

Ruskin Bond Best Books for Children, रस्किन बॉण्ड पुस्तकें कहानियां

Ruskin Bond Books For Children (बच्चों के लिए रस्किन बॉण्ड की पुस्तकें और कहानियों): रस्किन बॉन्ड का नाम बच्चों की साहित्य दुनिया में एक मशहूर और प्यारे लेखक के तौर पर लिया जाता है। उनकी कहानियाँ न सिर्फ बच्चों को, बल्कि बड़ों को भी अपनी सादगी और जादुई अंदाज़ में बाँध लेती हैं। आज रस्किन बॉण्ड अपना 91वां जन्मदिन मना रहे हैं, और आज के दिन तो आपको जरूर ही उनकी लिखी किताबों को अपने तो अपने बच्चों की लाइब्रेरी में शामिल करना ही चाहिए। वहीं अगर आप अपने बच्चों को पढ़ने की आदत डालना चाहते हैं या उन्हें रोमांचक और दिलचस्प कहानियाँ पढ़वाना चाहते हैं, तो रस्किन बॉन्ड की ये किताबें ज़रूर पढ़वाएँ।

Ruskin Bond Books for Kids, बच्चों के लिए रस्किन बॉण्ड की पुस्तकें

द ब्लू अम्ब्रेला, The Blue Umbrella

इस किताब का नाम रस्किन बॉन्ड की सबसे मशहूर रचनाओं की लिस्ट में शामिल है। इस पुस्तक में एक छोटी सी लड़की बिनी की कहानी बताई गई है, जिसके पास एक खूबसूरत नीली छतरी आ जाती है। यह कहानी सादगी, ईमानदारी और इंसानियत की खूबसूरत मिसाल पेश करती है। सिंपल सॉफ्ट रीडिंग के लिए हर बच्चे को ये किताब पढ़नी चाहिए।

रस्टी - द बॉय फ्रॉम हिल्स, Rusty - The Boy From Hills

रस्टी सीरीज़ की किताबें रस्किन बॉन्ड के अपने बचपन के अनुभवों से प्रेरित हैं। इन कहानियों में रस्टी नाम के एक लड़के की जिंदगी के किस्से हैं, जो देहरादून की पहाड़ियों में रहता है। यह किताब बच्चों को प्रकृति और साहसिक कारनामों से रूबरू कराती है। अगर आप अपने बच्चे के लिए बेहतरीन रीडिंग एक्सपेरियंस चाहते हैं, तो ये वाली किताब से उनकी दोस्ती करवा सकते हैं।

द चेरी ट्री, The Cherry Tree

इस किताब में रस्किन बॉन्ड ने एक दादा-पोते की कहानी और गहरे रिश्ते के बारे में बताया है। तो अगर आप अपने बच्चे के लिए किसी ऐसी किताब की तलाश कर रहे हैं, जो धैर्य, देखभाल और प्यार का सबक सिखाए, तो आपको ये बुक चुननी ही चाहिए।

द नाइट ट्रेन एट देओली, The Night Train At Deoli

यह किताब बच्चों और किशोरों दोनों के लिए बेहतरीन है। इसमें भारतीय रेलवे की यात्राओं, छोटे कस्बों की जिंदगी और रहस्यमयी मुलाकातों के बारे में दिलचस्प कहानियाँ हैं।

ग्रैंडफादर्स प्राइवेट ज़ू, GrandFather's Private Zoo

इस किताब में रस्किन बॉन्ड ने जानवरों से जुड़ी मजेदार और दिल को छू जाने वाली कहानियाँ लिखी हैं। दादाजी के निजी चिड़ियाघर में रहने वाले तोते, बंदर और तेंदुए जैसे जानवर बच्चों का दिल जीत लेंगे। इस किताब के माध्यम से आपके बच्चे की कल्पना को भी नया मुकाम मिलेगा।

रस्किन बॉन्ड की किताबें न सिर्फ मनोरंजन करती हैं, बल्कि बच्चों को प्रकृति, इंसानियत और जीवन के सच्चे मूल्यों से भी परिचित कराती हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपके बच्चे अच्छी किताबें पढ़ें, तो रस्किन बॉन्ड की ये कहानियाँ उनके लिए बेस्ट रहेंगी।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article