लाइफस्टाइल

Hair Care Tips: हेयर मास्क लगाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान, खूबसूरत होंगे बाल

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 10, 2022, 04:45 PM IST

Hair Care Tips: बालों में हेयर मास्क लगाने से पहले आपको कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखने की जरूरत है। अगर आप इन बातों का ध्यान नहीं रखते हैं तो इससे बालों की परेशानी काफी ज्यादा बढ़ सकती है। आइए जानते हैं हेयर मास्क लगाने से पहले किन बातों का रखें ध्यान?

Image

हेयर मास्क लगाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

KEY HIGHLIGHTS
  • हेयर मास्क लगाने से पहले धोएं बाल
  • स्कैल्स से सिरों पर लगाएं हेयर मास्क
  • माइक्रोफाइबर तौलिया करें इस्तेमाल

Hair Care Tips: सर्दियों में बाल काफी ज्यादा रूखे और बेजान नजर आने लगते हैं। बालों की डलनेस आपकी खूबसूरती पर असर डालती है। इसलिए सर्दियों में अपने बालों का विशेष ध्यान रखें। अगर सर्दियों में आप अपने बालों की अच्छे से देखभाल नहीं करते हैं, तो इससे कई तरह की परेशानियां जैसे- बालों का झड़ना, सफेद बाल, रूखे बाल, बेजान बाल इत्यादि की परेशानी हो सकती है। इस स्थिति में बालों को हाइड्रेट रखना बहुत ही जरूरी है। खासतौर पर जब आप अपने बालों में हेयर मास्क लगाएं, तो कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखें। अगर आप इन बातों का ध्यान नहीं रखते हैं तो इससे कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं हेयर मास्क लगाने से पहले किन बातों का ध्यान?

हेयर मास्क लगाने से पहले अच्छे से धोएं बाल

अगर आप बालों में हेयर मास्क लगाने जा रहे हैं तो सबसे पहले अपने बालों को अच्छे से धोएं। इसके बाद बालों को सूखने दें, ताकि आपके बाल मास्क को अच्छी तरह से सोख पाएं। इससे आपके बालों को बेहतर रूप से कंडीशनिंग प्राप्त होती है। साथ ही ऑयली हेयर से भी छुटकारा मिल सकता है।

माइक्रोफाइबर तौलिया करें यूज

हेयर मास्क लगाने से पहले जब आप अपने बालों को धोएं, तो माइक्रोफाइबर से बाल पोछें। दरअसल, हेयर मास्क लगाने से पहले बालों में नमी होनी जरूरी है। मास्क को कभी भी ज्यादा सूखे या फिर गीले बालों में नहीं लगाना चाहिए। इससे आपके बाल खराब हो सकते हैं।

दो हिस्सों में बांटे बाल

बालों में हेयर मास्क लगाने के दौरान अपने बालों को दो हिस्सों में बांट लें। आप चाहें तो बालों को 3 से 4 हिस्सों में भी बांट सकते हैं। इससे हेयर मास्क लगाना काफी आसान हो जाता है। साथ ही हेयर मास्क का पोषण भी अच्छे से प्राप्त होता है। कई बार लोग बालों को हिस्सों में बांटे बिना हेयर मास्क लाग लेते हैं, जिसकी वजह से मास्क का पोषण बालों को प्राप्त नहीं हो पाता है। ऐसे में मास्क लगाने के दौरान बालों को हिस्सों में जरूर बांटें

स्कैल्प से सिरों तक लगाएं मास्क

बालों में मास्क हमेशा स्कैल्प से सिरों तक लगाना चाहिए। इसके बाद बालों को अच्छी तरह से कवर करें। इसके अलावा मास्क लगाने के बाद आप करीब 30 सेकंड तक ब्रश की मदद से बालों पर मालिश भी कर सकते हैं। ऐसा करने से बालों को पोषण मिलता है। साथ ही मास्क भी अच्छे से लग पाता है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article