लाइफस्टाइल

Hair Mask: काले घने बालों के लिए लगाएं ये मास्क, जानें अन्य फायदे और इस्तेमाल का तरीका

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 7, 2022, 10:04 AM IST

Hair Mask: बालों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए कई तरह के केमिकल युक्त हेयर प्रोडक्ट्स के बजाय नैचुरल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें। इससे आपके बालों की ग्रोथ अच्छी होगी। साथ ही यह नैचुरल रूप से बालों को मजबूती प्रदान कर सकता है। आइए जानते हैं इस हेयर मास्क को लगाने का तरीका और फायदे क्या हैं?

Image

कलौंजी और मेथी हेयर मास्क से बालों को करें लंबा और घना

KEY HIGHLIGHTS
  • बालों को डैंड्रफ से छुटकारा दिलाए कलौंजी और मेथी का हेयर मास्क
  • हेयर मास्क से बालों को मिलती है मजबूती
  • नैचुरल हेयर मास्क बालों को पोषण प्रदान करता है।

Hair Mask: लंबे और घने बालों के लिए हम में से कई लोग तरह-तरह के उपायों का सहारा लेते हैं। खासतौर पर कई महिलाओं बालों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए तरह-तरह के मंहगे हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। इन प्रोडक्ट्स की मदद से बालों को कई तरह की समस्याएं होने का खतरा रहता है। ऐसे में नैचुरल उपायों की मदद से बालों की खूबसूरती को बढ़ाने की कोशिश करनी चाहिए। अगर आप बालों को लंबा, घना और खूबसूरत बनाए रखने चाहते हैं, तो कलौंगी, दही और मेथी का हेयर मास्क लगाएं। यह हेयर मास्क आपके बालों को गहराई से पोषण प्रदान करता है, जिससे आपके बालों की खूबसूरती काफी हद तक बढ़ सकती है। आइए जानते हैं घर पर कैसे तैयार करें कलौंजी, मेथी और दही का हेयर मास्क?

कलौंजी, मेथी और दही का हेयर मास्क कैसे बनाएं?

आवश्यक सामग्री

  • कलौंजी का पाउडर - 1 चम्मच
  • मेथी दाना - 2 चम्मच
  • करी पत्ता - 10 से 15 पत्तियां
  • दही - 2 चम्मच
विधि

कलौंजी, दही और मेथी का हेयर मास्क बनाने के लिए पहले पहले करी पत्ता, मेथी दाना और कलौंजी को ब्लैंडर की मदद से अच्छी तरह से पीस लें। इसके बाद इसे दही में डालकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें। अब इस मास्क को अपने बालों पर लगाएं। करीब 30 मिनट तक इस मास्क को बालों पर लगा हुआ रहने दें। इसके बाद अपने बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें। बेहतर रिजल्ट के लिए सप्ताह में दो बार इस हेयर मास्क को अपने बालों पर एप्लाई करें।

क्या हैं कलौंजी, मेथी और दही हेयर मास्क लगाने के फायदे

इस हेयर मास्क की मदद से आपके बालों को भरपूर रूप से पोषण मिलता है। यह बालों के फॉलिकल्स को प्रोषण प्रदान करता है, जिसकी मदद से बालों की ग्रोथ अच्छी होती है। इसके अलावा मेथी और कलौंजी का यह हेयर मास्क आपके बालों की टेक्चर में सुधार आ सकता है।

लंबे और घने बालों के लिए मेथी और कलौंजी का यह हेयर मास्क लगाएं। इससे बालों को प्रोटीन प्राप्त होता है, जिससे बालों की ग्रोथ बेहतर होने के साथ-साथ बालों की चमक भी बढ़ सकती है। इतना ही नहीं, यह हेयर मास्क आपके बालों की मजबूती को बढ़ाता है। साथ ही डैंड्रफ से भी छुटकारा दिलाने में प्रभावी होता है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article