लाइफस्टाइल

Sweet Potato Chaat: सर्दियों में खाएं शकरकंद का चाट, स्वास्थ्य लाभ जान रोजाना खाने को हो जाएंगे मजबूर

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 9, 2022, 06:31 AM IST

Sweet Potato Chaat : सर्दी में शकरकंद का सेवन करने से स्वास्थ्य को कई लाभ हो सकते हैं। यह पाचन को दुरुस्त रखने के साथ-साथ वजन भी कंट्रोल रख सकता है। सर्दियों में आप शकरकंद की चाट का सेवन कर सकते हैं। आइए जानते हैं बनाने की विधि और खाने से होने वाले फायदे क्या हैं?

Image

शकरकंदी की चाट कैसे करें तैयार?

KEY HIGHLIGHTS
  • पाचन दुरुस्त कर सकता है शकरकंदी की चाट
  • शकरकंदी का चाट खाने से वजन होगा कम
  • शकरकंदी की चाट को भुनकर, उबालकर और फ्राई करके कर सकते हैं तैयार

Sweet Potato Chaat : सर्दियों में आपको जगह-जगह पर शकरकंदी का स्टॉल नजर आता होगा। इस मौसम में शकरकंदी से तैयार चाट को खाने का मजा ही अलग होता है। लेकिन अक्सर इसे आपको स्टॉल पर जाकर खाना पड़ता है। अगर आपको शकरकंदी का चाट काफी पसंद है तो स्टॉल पर जाकर खाने की बजाय घर पर इसे तैयार करके खाएं। घर पर तैयार शकरकंद का चाट स्वाद में बेमिसाल होने के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी काफी हेल्दी हो सकता है। साथ ही इसे तैयार करना भी बहुत ही आसान है। आइए जानते हैं घर पर कैसे तैयार करें शकरकंद की चाट?

घर पर कैसे तैयार करें शकरकंदी का चाट?

आवश्यक सामग्री

शकरकंद - 2 मध्यम आकार का

चाट-मसाला-1/2 चम्मच

चिल्ली सॉस-2 चम्मच

मीठी चटनी-2 चम्मच

अनार दानें-1/2 कप

भुजिया-1/2 कप

धनिया पत्ता-1 चम्मच

सेंधा नमक-स्वादानुसार

विधि

शकरकंदी का चाट आप दो तरह से तैयार कर सकते हैं। कुछ लोग शकरकंदी को छिलकर इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर फ्राई कर लेते हैं। इसके बाद इसपर मसाला डालकर चाट तैयार करते हैं। वहीं, कुछ लोग शकरकंद को उबालकर या फिर माइक्रोवेव में भुनकर भी तैयार करके हैं। आप चाहें किसी भी तरह से पहले पहले शकरकंद को पका लें।

इसके बाद इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। इसके बाद इसमें मीठी चटनी, चिल्ली सॉस, चाट-मसाला, धनिया पत्ता, सेंधा नमक, अनार दानें और भुजिया डालकर इसे अच्छी तरह से मिक्स कर लें। लीजिए शकरकंद चाट तैयार है। आप इसे अपने मेहमानों और परिवारजनों को सर्व करें।

शकरकंद चाट खाने के क्या हैं फायदे

शकरकंद चाट का सेवन करने से आपके शरीर को कई लाभ हो सकते हैं। यह पाचन को दुरुस्त रखने के साथ-साथ आपके शरीर के बढ़ते वजन को कंट्रोल रख सकता है। इसके अलावा इसमें मौजूद नींबू अपच की परेशानी को कम कर सकता है। शकरकंद में मौजूद फाइबर कप्ज और एसिडिटी की समस्या को कम करने में प्रभावी हो सकता है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article