लाइफस्टाइल

Republic Day Parade 2023 Tickets: रिपब्लिक डे परेड 2023 देखना चाहते हैं, तो ऐसे करें ऑनलाइन टिकट बुक

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Jan 18, 2023, 10:57 AM IST

Republic Day Parade Tickets Booking 2023: भारत सरकार की तरफ से इस बार एक ऑनलाइन इनविटेशन मैनेजमेंट पोर्टल (www.aamantran.mod.gov.in) लॉन्च किया गया है। इस वेबसाइट पर जाकर आप गणतंत्र दिवस परेड के लिए टिकट की बुकिंग कर सकते हैं।

Image

Republic Day Parade 2023 Tickets: रिपब्लिक डे परेड 2023 देखना चाहते हैं, तो ऐसे करें ऑनलाइन टिकट बुक

Republic Day Parade Tickets Booking 2023: देश की राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस भव्य और शानदार तरीके से मनाया जाता है। राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड की तैयारी पूर्ण हो चुकी है। 26 जनवरी 1950 को देश का संविधान लागू हुआ था और तभी से इस दिन को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन दिल्ली के राजपथ (अब कर्तव्य पथ) पर झांकी निकाली जाती है। गणतंत्र दिवस पर इस बार फिर उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर जैसे राज्यों की झांकियां देखने को मिलेगी। इसके अलावा कई मंत्रालयों की झांकियां भी शामिल होने वाली हैं।

प्रतिवर्ष होने वाले इस गणतंत्र दिवस समारोह को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचते हैं। अगर आप भी गणतंत्र दिवस परेड के साक्षी बनना चाहते हैं तो इसका पूरा तरीका हम आपको बताने वाले हैं। गणतंत्र दिवस परेड देखने के लिए आपको टिकट लेनी होती है जोकि अब ऑनलाइन उपलब्ध है। भारत सरकार की तरफ से इस बार एक ऑनलाइन इनविटेशन मैनेजमेंट पोर्टल (www.aamantran.mod.gov.in) लॉन्च किया गया है। इस वेबसाइट पर जाकर आप गणतंत्र दिवस परेड के लिए टिकट की बुकिंग कर सकते हैं। यहां जानें रिपब्लिक डे परेड टिकट बुक करने का तरीका।

ऐसे बुक करें गणतंत्र दिवस परेड टिकट

  • सबसे पहले aamantran.mod.gov.in पर जाएं और रजिस्ट्रेशन करें।
  • रजिस्ट्रेशन के दौरान आपको अपना नाम, पता, डेट ऑफ बर्थ व मोबाइल नंबर जैसी जानकारी देनी होगी।
  • रजिस्ट्रेशन होने के बाद लॉगिन करें और गणतंत्र दिवस टिकट रेंज को सेलेक्ट कर लें।
  • यहां पसर्नल डिटेल जैसे नाम, जन्म तारीख, पता, फोन नंबर, आईडी कार्ड की डिटेल भरें।
  • इसके बाद अपना एक फोटो अपलोड करें और पेमेंट करें।
  • पेमेंट करते ही टिकट की बुकिंग हो जाएगी। अब आप इसे डाउनलोड कर लें।

Republic Day Parade Tickets Price 2023

रिपब्लिक डे यानी गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्तव्य पथ पर होने वाली परेड देखने के लिए आपको टिकट की कीमत का भुगतान करना होता है। लोकेशन के हिसाब से टिकट की कीमतें अलग अलग होती हैं। इस परेड की शुरुआती कीमत 20 रुपये है। वहीं अन्य टिकट की कीमतें 100 रुपये और 500 रुपये है।
कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article