लाइफस्टाइल

Republic Day Lesser known facts: सुबह नहीं, शाम में हुई थी गणतंत्र दिवस की पहली परेड, 26 जनवरी के बारे में 5 बातें नहीं जानते होंगे आप

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Jan 26, 2023, 10:58 AM IST

Republic Day Lesser known facts: 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ था। तभी से हर वर्ष हर दिन गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। साल 2023 में हम 74वां गणतंत्र दिवस मना रहे हैं। यहां जानिए 26 जनवरी के बारे में 5 बातें जो आप नहीं जानते होंगे-

Image

Republic Day Lesser known facts: सुबह नहीं, शाम में हुई थी गणतंत्र दिवस की पहली परेड, 26 जनवरी के बारे में 5 बातें नहीं जानते होंगे आप

Republic Day Lesser known facts: 15 अगस्त 1947 को हमारा देश आजाद हुआ था और 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ था। तभी से हर वर्ष हर दिन गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन राजपथ जिसे कर्तव्य पथ के नाम से जाना जाता है, वहां परेड निकाली जाती है जिसमें देश की तीनों सेना अपने शौर्य और पराक्रम का प्रदर्शन करती हैं। साल 2023 में हम 74वां गणतंत्र दिवस मना रहे हैं। यहां जानिए 26 जनवरी के बारे में 5 बातें जो आप नहीं जानते होंगे-

Republic Day Lesser known facts

शाम में हुई थी पहली परेड

हर 26 जनवरी की सुबह होने वाली परेड पहली बार शाम को हुई थी। शपथ लेने के बाद देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद वहां से रवाना हुए और कार्यक्रम खत्म होते होते शाम हो चली थी।

35 साल पुरानी थी बग्गी

देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद जिस बग्गी में बैठे थे वह 35 साल पुरानी थी। उसे छह ऑस्ट्रेलियन घोड़े खींच रहे थे। इस कार्यक्रम में जनता को निमंत्रण दिया गया था। पहली बार परेड में 3000 जवान शामिल हुए थे और 100 विमानों ने प्रदर्शन किया था।

जब समय हुआ 10 बजकर 18 मिनट

26 जनवरी 1950 को 10 बजकर 18 मिनट पर भारत गणतंत्र बना। इसके ठीक 6 मिनट बाद 10 बजकर 24 मिनट पर देश के प्रथम राष्ट्रपति के रूप में डॉ. राजेंद्र प्रसाद शपथ ले रहे थे।

26 जनवरी को ही क्यों मनाया गणतंत्र दिवस

26 जनवरी 1950 को गणतंत्र दिवस इसलिए मनाया गया क्योंकि 26 जनवरी 1930 को पूर्ण स्वराज का नारा गूंजा था।

तो 26 नवंबर होता गणतंत्र दिवस

संविधान को तैयार करने का पूरा काम 26 नवंबर 1949 को ही पूरा हो गया था लेकिन पूर्ण स्वराज के नारे की वर्षगांठ की वजह से गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 1950 को मनाया गया।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article