Republic Day Facts: 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस के महज दो दिन ही रह गए हैं। 73वे गणतंत्र दिवस (Republic Day) की परेड के लिए कर्तव्य पथ पूरी तरह से तैयार है। इस दिन भारत का संविधान लागू हुआ था और देश सही मायनो में आजाद हुआ था। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि 24 जनवरी का महत्व 26 जनवरी से कम नहीं है। आज ही के दिन 73 साल पहले देश को राष्ट्रगान जन, गण, मन और राष्ट्रगीत वंदे मातरम मिला था। यही नहीं, आज ही के दिन देश के पहले राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद इस पद के लिए निर्वाचित हुए थे।
24 जनवरी 1950 के दिन संविधान (Constituent Assembly) सभा के सदस्य आखिरी बार मिले थे। संविधान सभा ने सबसे पहले बैठक में भारत के राष्ट्रगान तय किया था। संविधान सभा के अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र प्रसाद राष्ट्रगान ने असेंबली में बयान दिया कि जन,गण, मन को राष्ट्रगान बनाया जाएगा। वहीं, राष्ट्रगीत वंदे मातरम को भी इसके बराबरी का दर्जा दिया जाएगा। उनके बयान को संविधान सभा के सभी सदस्यों ने अपना समर्थन दिया। इसके बाद से ही जन, गण, मन राष्ट्रगान और वंदे मातरम भारत का राष्ट्रगीत बना।
राजेंद्र प्रसाद बने निर्विरोध राष्ट्रपति
24 जनवरी के दिन ही संविधान सभा के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद को सर्वसम्मति से भारत का पहला राष्ट्रपति बनाया गया। इसके लिए संविधान सभा के सचिव एच.वी. आर अयंगर को रिटर्निंग ऑफिसर बनाया गया। राष्ट्रपति पद के लिए केवल एक ही नाम आया है। इसके बाद डॉ. राजेंद्र प्रसाद भारत के पहले राष्ट्रपति पद के लिए निर्वाचित हुए थे। इसके बाद संविधान सभा के सभी सदस्यों ने संविधान की कॉपियों में हस्ताक्षर किया था। ये कॉपी हाथ से लिखी गई थी। शांति निकेतन के कलाकारों ने इसे सजाया था।
भारत के संविधान को बनाने में लगभग दो साल, 11 महीने और 18 दिन लगे थे। इसके बाद 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान आधिकारिक तौर पर लागू हुआ था।
