लाइफस्टाइल

Relationship: क्यों पति-पत्नी के बीच होनी चाहिए गहरी दोस्ती, जिंदगी के सफर में क्यों जरूरी है यारी

Relationship Advice: जब पति-पत्नी एक-दूसरे के अच्छे दोस्त होते हैं, तो उनका रिश्ता न केवल मजबूत होता है, बल्कि हर चुनौती और खुशी में साथ निभाने की ताकत भी मिलती है। अपने रिश्ते में दोस्ती की नींव डाल पति-पत्नी हर तूफान में एक-दूसरे का सहारा बनते हैं और जिंदगी को एक मजेदार सफर बना लेते हैं।

Image

पति पत्नी के बीच क्यों जरूरी है दोस्ती (Photo: Freepik)

Relationship Tips in Hindi: दोस्ती किसी भी रिश्ते की मिठास और अपनेपन को बढ़ाने का काम करता है। वह चाहे पिता-पुत्र का रिश्ता हो या फिर भाई बहन का, मां-बेटी का हो या फिर भाई-भाई का, अगर रिश्ते में दोस्ती है तो फिर उसका एक अलग ही रंग नजर आता है। तमाम रिलेशनशिप एक्सपर्ट्स का मानना है कि पति-पत्नी के बीच भी अच्छी दोस्ती होनी चाहिए। पति और पत्नी के बीच जब गहरी दोस्ती होती है तो फिर उनका रिश्ता लोहे सा मजबूत हो जाता है। आइए जानें पति पत्नी के बीच क्यों जरूरी है दोस्ती:

1. विश्वास:

जब पति-पत्नी में दोस्ती होती है तो वे अपने मन की बातें बिना हिचक बोल पाते हैं। इससे विश्वास बढ़ता है। दोस्ती के बिना, रिश्ते में औपचारिकता या दूरी आ सकती है।

2. भावनात्मक सहारा:

पति-पत्नी के बीच दोस्ती होती है तो वे जरूरत पड़ने पर एक-दूसरे के लिए भावनात्मक सहारा बनते हैं। यह सहारा रिश्ते को टूटने से बचाता है और दोनों को एक-दूसरे के और भी करीब लाता है।

3. बिना शर्त प्यार:

दोस्ती में प्यार बिना शर्त होता है और यही गुण पति-पत्नी के रिश्ते में भी जरूरी है। शादी में दोस्ती होने पर एक-दूसरे की कमियों को स्वीकारने में दिक्कत नहीं होती।

4. खुलकर होती है बात

पति-पत्नी के बीच दोस्ती होने पर वे छोटी-छोटी बातों को भी आसानी से सुलझा सकते हैं। इससे झगड़े की नौबत नहीं आती।

5. एक-दूसरे का सम्मान

दोस्ती में कोई छोटा बड़ा नहीं होता। दोनों का बराबर सम्मान होता है। पति-पत्नी के रिश्ते की सबसे मजबूत डोर एक दूसरे के लिए सम्मान ही तो है।है।

जब पति-पत्नी एक-दूसरे के अच्छे दोस्त होते हैं, तो उनका रिश्ता न केवल मजबूत होता है, बल्कि हर चुनौती और खुशी में साथ निभाने की ताकत भी मिलती है। अपने रिश्ते में दोस्ती की नींव डाल पति-पत्नी हर तूफान में एक-दूसरे का सहारा बनते हैं और जिंदगी को एक मजेदार सफर बना लेते हैं।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article