लाइफस्टाइल

साउथ सुपरस्टार सूर्या ने बताया 20 साल की शादी का सीक्रेट, आप भी जानें सफल रिश्ते का आसान फार्मूला

रिश्ते कई बार बड़े झगड़ों से नहीं, बल्कि छोटी-छोटी अनदेखियों से कमजोर होने लगते हैं। जब पार्टनर को यह महसूस होने लगे कि उसकी अहमियत कम हो रही है, तो दूरी बढ़ने लगती है।

Image

सूर्या और ज्योतिका की खुशहाल शादी का सीक्रेट

आज जब रिश्ते छोटी-छोटी बातों पर टूटने लगे हैं, वहीं साउथ सिनेमा के सुपरस्टार सूर्या और एक्ट्रेस ज्योतिका की शादी दो दशक पूरे कर चुकी है। दोनों की जोड़ी इस बात की मिसाल मानी जाती है कि कैसे व्यस्तता, करियर और शोहरत के बीच भी रिश्ता मजबूत रखा जा सकता है।

हाल ही में सूर्या ने अपनी जबरदस्त शादीशुदा जिंदगी का सीक्रेट शेयर किया था। यूं तो उनकी बात सुनने में भले बहुत आसान लगे, लेकिन किसी भी रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए यही सबसे जरूरी आधार माना जाता है। सूर्या का कहना है कि शादी को सफल बनाने का कोई जादुई मंत्र नहीं है। उनका मानना है कि हर दिन अपने पार्टनर को यह महसूस कराना जरूरी है कि आप उनसे प्यार करते हैं।

दरअसल रिश्ते कई बार बड़े झगड़ों से नहीं, बल्कि छोटी-छोटी अनदेखियों से कमजोर होने लगते हैं। जब पार्टनर को यह महसूस होने लगे कि उसकी अहमियत कम हो रही है, तो दूरी बढ़ने लगती है।

रिश्ते की ताकत है 'कंसिस्टेंसी'

शादी की शुरुआत में प्यार जताना आसान होता है, लेकिन असली चुनौती सालों बाद भी उसी अपनापन को बनाए रखना है। रिलेशनशिप एक्सपर्ट्स भी मानते हैं कि मजबूत रिश्ते बड़े सरप्राइज से नहीं, रोज निभाई जाने वाली छोटी-छोटी आदतों से बनते हैं। एक कप चाय साथ पीना, दिनभर की बातें सुनना या मुश्किल समय में एक-दूसरे का साथ देना, यही चीजें भरोसा मजबूत करती हैं।

सम्मान के बिना प्यार अधूरा है

सिर्फ आई लव यू कहना काफी नहीं है। एक स्वस्थ रिश्ते में सम्मान भी उतना ही जरूरी होता है। जब दोनों पार्टनर एक-दूसरे के फैसलों, करियर, पसंद और व्यक्तिगत स्पेस की इज्जत करते हैं, तब रिश्ता ज्यादा संतुलित बनता है। लंबे समय तक साथ रहने वाले ज्यादातर कपल्स की यही सबसे बड़ी खासियत होती है।

समय देना भी प्यार जताने का तरीका है

आज की व्यस्त जिंदगी में कई कपल्स साथ रहते हुए भी साथ नहीं होते। मोबाइल, ऑफिस और जिम्मेदारियों के बीच बातचीत कम होती जाती है। सूर्या और ज्योतिका की का रिश्ता यह बताता है कि रिलेशनशिप को समय देना भी प्यार का एक रूप है। जरूरी नहीं कि हर बार महंगे गिफ्ट दिए जाएं। कई बार बिना किसी वजह के साथ बैठकर बात करना भी काफी होता है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: पहली मोहब्बत क्यों होती है इतनी खास

मुश्किल समय में टीम की तरह सोचें

हर शादी में मतभेद आते हैं। फर्क सिर्फ इतना होता है कि कुछ लोग उन्हें लड़ाई बना देते हैं, जबकि कुछ मिलकर समाधान ढूंढ़ते हैं। सफल रिश्ते वही होते हैं, जहां दोनों पार्टनर एक-दूसरे के खिलाफ नहीं, बल्कि समस्या के खिलाफ खड़े होते हैं। यही सोच रिश्ते को लंबे समय तक टिकाए रखती है।

हर कपल के लिए सीख

सूर्या की बात का मतलब यह नहीं कि सिर्फ प्यार का इजहार करने से हर रिश्ता सफल हो जाएगा। लेकिन यह जरूर सच है कि रिश्ते अपने आप मजबूत नहीं रहते, उन्हें हर दिन थोड़ा-थोड़ा जीना पड़ता है।

अगर आप चाहते हैं कि आपका रिश्ता भी सालों तक मजबूत बना रहे, तो अपने पार्टनर को यह महसूस कराइए कि वह आज भी आपके लिए उतना ही खास है, जितना पहले दिन था।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article