Rekha Skincare Routine (रेखा जी का स्किनकेयर रूटीन): बॉलीवुड की रेखा जी आज 70 साल की उम्र में भी अपनी खूबसूरती से सबके दिलों पर राज करती हैं। न केवल फैशन बल्कि उनकी चमकती त्वचा के भी अक्सर चर्चे होते ही रहते हैं। अगर आपने बहुत गौर से देखा हो तो उनके चेहरे पर आखिर भी बहुत कम झुर्रियां हैं, वहीं उनकी स्किन बहुत लटकती भी नहीं है। ऐसा कॉस्मेटिक ट्रिटमेंट के कारण होना संभव है, हालांकि रेखा जी के चेहरे पर सर्जरी होने की गुंजाइश कम ही लगती है। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि, आखिर इस उम्र में ग्लोइंग स्किन के लिए रेखा जी अपने चेहरे पर क्या लगाती हैं, वहीं उनका सीक्रेट ब्यूटी स्किन केयर रूटीन क्या है। जिसे आप भी फॉलो कर नेचुरली ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं।
Actress Rekha Skincare Beauty Secret
मेकअप से दूरी
रेखा जी जितना हो सकता है, उतना केमिकल वाले मेकअप प्रोडक्ट्स से दूर ही रहना पसंद करती हैं। वे अपने रूटीन में कम से कम मेकअप करती है। वहीं जब भी करती हैं, नेचुरल स्किन फ्रेंडली चीजें यूज करने की कोशिश करती हैं।
बेसिन स्किन केयर रूटीन
रेखा जी बहुत ही बेसिक सिंपल चीजों वाला स्किन केयर रूटीन फॉलो करती हैं। वे अपनी स्किन पर सिंपल सीटीएस यानि क्लीजिंग, टोनिंग और मॉइश्चराइजिंग वाला रूटीन ही फॉलो करती है। वहीं वे कभी भी अपना मेकअप रिमूव करना नहीं भूलती हैं।

Rekha Ji Beauty Secret
हाइड्रेशन का ख्याल
रेखा जी स्किन को हाइड्रेटेड रखने पर पूरा जोर देती हैं। वे दिन भर में पर्याप्त मात्रा में पानी पीती हैं, जिसका असर उनकी स्किन की चमक पर साफ दिखता है। वहीं पानी पीने से बॉडी अच्छे से डिटॉक्स भी हो जाती है।
होममेड फेस मास्क
रेखा जी नेचुरली ग्लोइंग स्किन के लिए चेहरे पर घर पर बनाएं हुए फेस मास्क लगाना बहुत पसंद करती हैं। जिससे चेहरे का एक्सेस तेल, झुर्रियां, लटकती त्वचा, एक्ने, दाग वाली दिक्कत दूर हो सकती है।
