लाइफस्टाइल

Morning vomiting cause: सुबह-सुबह जी मिचलाने की हो रही है परेशानी, जानिए इसके पीछे की वजह

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 30, 2023, 05:55 PM IST

Morning vomiting cause: सुबह के समय अगर आपको उल्टी और मतली जैसा महसूस हो रहा है तो इस स्थिति में एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। ताकि आप स्थिति को गंभीर होने से रोक सकें। दरअसल, कुछ लोगों को सुबह के समय जी मिचलाने की परेशानी कई कारणों से हो सकती है। आइए जानते हैं इन कारणों के बारे में-

Image

सुबह के समय जी मिचलाने की परेशानी के कारण

KEY HIGHLIGHTS
  • एंग्जायटी के कारण हो सकती है उल्टी की परेशानी
  • सुबह के समय जी मिचलाने का कारण हो सकता है माइग्रेन
  • लो ब्लड शुगर के कारण हो सकती है जी मिचलाने की परेशानी


Morning vomiting cause: खानपान गलत होने की वजह से कभी-कभी उल्टी या फिर मतली जैसा महसूस होना सामान्य है, लेकिन अगर आपको रोजाना सुबह खाली पेट उल्टी या मतली जैसा महसूस होता है, तो इसके पीछे की वजह गंभीर हो सकती है। ऐसे में सुबह के समय उल्टी आने की परेशानी के कारणों को जानना बहुत ही जरूरी है। आज हम आपको इस लेख में आपको इसके पीछे की वजहों के बारे में बताएंगे, ताकि आप अपने लक्षणों को जानकर डॉक्टर से समय पर संपर्क कर सकें। आइए जानते हैं सुबह के समय जी मिचलाने या फिर उल्टी की समस्या क्यों होती है?

इन कारणों से होती है खाली जी मिचलाने की समस्या

सुबह सुबह अगर आपको उल्टी की परेशानी हो रही है तो इसके पीछे के कारणों के बारे में जरूर जानें। आइए जानते हैं कुछ सामान्य कारणों के बारे में-

एंग्जायटी है वजह (Anxiety)

खाली पेट या फिर सुबह उठने के बाद अगर आपको जी मिचलाना या फिर उल्टी जैसा महसूस हो रहा है, तो इसके पीछे की वजह एंग्जायटी हो सकती है। एंग्जायटी के कारण आपको बार-बार उल्टी जैसा महसूस होता गै। इसलिए अगर आपको इस तरह की समस्या हो रही है तो तुरंत किसी डॉक्टर से संपर्क करें।

लो ब्लड शुगर (Low blood sugar)

लो ब्लड शुगर या फिर लंबे समय तक खाली पेट रहने के कारण भी आपको सुबह के समय जी मिलचाने जैसी परेशानी हो सकती है। इस स्थिति में व्यक्ति को बार-बार चक्कर भी आ सकते हैं। इसके साथ ही कुछ लोगों को बेहोशी भी आ सकती है। इसलिए अगर आप पहले से लो ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहे हैं तो समय पर खाना खाएं। साथ ही अगर स्थिति गंभीर हो रही है तो डॉक्टर से सलाह लें।

माइग्रेन या सिरदर्द (Migraine)

सुबह खाली पेट उल्टी या मतली की शिकायत माइग्रेन या सिरदर्द की वजह से भी हो सकता है। कुछ लोगों को क्लस्टर सिरदर्द के कारण भी जी मिचलाने जैसा अनुभव होता है। इस स्थिति में आपको तुरंत डॉक्टर से पास जाने की जरूरत है। ताकि आपकी समस्या का समय पर इलाज किया जा सके। वहीं, स्थिति की गंभीरता से बचा जा सके।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article