Causes of Blackheads on Face: चेहरे की सही देखभाल करने से इसे बेदाग और निखरी बनाया जा सकता है। लेकिन आज कल की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग स्किन की सही से देखभाल नहीं कर पाते हैं जिसका खामियाजा उन्हें स्किन से जुड़ी समस्याओं का सामना करके भुगतना पड़ता है। स्किन प्रॉब्लम की वजह से आपकी खूबसूरती बिगड़ जाती है। ब्लैकहेड्स भी ऐसी ही स्किन प्रॉब्लम है जो खूबसूरती में सेंध का काम करती है। ब्लैकहेड्स होना एक आम समस्या है लेकिन इससे छुटकारा पाना काफी मुश्किल होता है। ब्लैकहेड्स से छुटकारा पाने के लिए लोग तमाम तरह के नुस्खे और प्रोडकट्स का इस्तेमाल करते हैं। ब्लैकहेड्स में नाक के पास काली परत जम जाती है जो देखने में बेहद खराब लगती है। ब्लैकहेड्स हल्के मुहांसों की तरह से होते हैं और अंग्रेजी में इन्हें बम्प्स भी कहा जाता है। ब्लैकहेड्स अक्सर चेहरे पर होते हैं लेकिन कई बार ये पीठ, गर्दन, हाथ और कंधे आदि पर भी हो सकते हैं।
ब्लैकहेड्स क्यों होते हैं?- Blackheads Causes in Hindi
ब्लैकहेड्स होने के कई कारण हो सकते हैं। अलग अलग लोगों में ब्लैकहेड्स होने के अलग अलग कारण हो सकते हैं। लेकिन अमुमन जो देखने को मिलता है कि स्किन पर मौजूद पोर्स में गंदगी जमा होने के कारण ब्लैकहेड्स होते हैं। चेहरे की सही तरीके से सफाई ना करने की वजह से ब्लैकहेड्स की समस्या होती है। वहीं कुछ लोगों में अलग अलग तरह के केमिकल बेस्ड प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने की वजह से भी ब्लैकहेड्स होते हैं। कई लोगों में हार्मोनल डिसऑर्डर की वजह से भी ब्लैकहेड्स होते हैं। शुरुआत में ब्लैकहेड्स छोटे और हल्के दिखते हैं लेकिन अगर सही समय पर स्किन की देखभाल नहीं की जाए तो यह तेजी से फैलने लगते हैं।ब्लैकहेड्स होने के ये भी कारण हो सकते हैं-
स्किन पर मौजूद गंदगी की वजह सेशरीर में होने वाले हार्मोनल बदलाव के कारण
डेड सेल्स की वजह से ब्लैकहेड्स
ब्यूटी प्रोडक्ट्स के बहुत ज्यादा इस्तेमाल के कारण
मासिक धर्म, गर्भावस्था और गर्भनिरोधक गोलियों के कारण
पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम और पीएमएस की वजह से
बहुत ज्यादा तनाव और चिंता करने के कारण
स्टेरॉयड आदि का बहुत ज्यादा इस्तेमाल करने से
ब्लैकहेड्स से छुटकारा पाने के नुस्खे
ब्लैकहेड्स की समस्या से निजात दिलाने में घरेलू नुस्खे बेहद कारगर माने जाते हैं। ऐसे में जानिए किन नुस्खे का इस्तेमाल कर आप ब्लैकहेड्स की समस्या को दूर कर सकते हैं।चेहरे की सफाई
चेहरे की सही ढंग से सफाई करने से ब्लैकहेड्स की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।
हल्दी
हल्दी का इस्तेमाल कर भी आप ब्लैकहेड्स की समस्या से निजात पा सकते हैं। ऐसे में घर पर हल्दी का फेस पैक तैयार करें और कुछ ही दिनों में ब्लैकहेड्स से छुटकारा पाएं। इस फेस पैक को तैयार करने के लिए हल्दी में थोड़ा सा नारियल तेल मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें और इसे फेस पर अप्लाई करें।
केले का छिलका
ब्लैकहेड्स की समस्या को दूर करने मे केले का छिलका बेहद असरदार माना जाता है। इसके लिए केले के छिलके को ब्लैकहेड्स वाली जगह पर रगड़ें।
