लाइफस्टाइल

अब तुम भी बन जाओगे धुरंधर, रणवीर सिंह की तरह लहराओगे जुल्फें, बस करना है ये काम

Ranveer Singh Dhurandhar Look: रणवीर सिंह का धुरंधर वाला हेयरस्टाइल इन दिनों चर्चा में है। फिल्म में उनके बाल घने और लहराते हुए बेहद खूबसूरत नजर आते हैं। रणवीर सिंह के बालों की सबसे अच्छी बात ये रही कि वो सख्त नहीं लगते, बल्कि बिल्कुल नैचुरल फील देते हैं और चलते-फिरते हिलते भी हैं। सिर्फ प्रोडक्ट या हेयरकट के सहारे ऐसा लुक नहीं पाया जा सकता बल्कि छोटी-छोटी सही आदतों और सही तरीके से ऐसा लुक पाया जा सकता है।

Image

रणवीर सिंह का धुरंधर वाला हेयरस्टाइल

Ranveer Singh Hairstyle: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अपने धुरंधर वाले लुक से छाए हुए हैं। फिल्म में रणवीर सिंह ने हमजा अली मजारी का किरदार निभाया जो अपने हेयरस्टाइल की वजह से लोगों का ध्यान खींच रहा है। रणवीर के बालों का लुक इतना नैचुरल, फ्लोई और स्टाइलिश लगता है कि हर कोई इसे ट्राय करना चाहता है। अगर आप भी ऐसा ही हेयर लुक चाहते हैं, तो इसके पीछे का सही तरीका यहां डिटेल में बताया गया है जिसे समझकर आप भी ये लुक ट्राय कर सकते हैं।

जड़ों से होती है शुरुआत

बालों में वॉल्यूम सिर की स्कैल्प से आता है इस बात को समझना बेहद जरूरी है। अगर स्कैल्प साफ है तो बाल ज्यादा अच्छे से सेट रहते हैं। लेकिन, ये भी ध्यान रखना जरूरी है कि रोज-रोज बाल धोने से वो चिपक जाते हैं और वेव्स जल्दी खराब हो जाते हैं। ऐसे में हफ्ते में 2-3 बार बाल धोना बेहतर रहता है, इससे बालों की नैचुरल टेक्सचर बनी रहती है। बीच-बीच में सिर्फ पानी से हल्का धो लेना भी ठीक है। बाल धोने से पहले 2 मिनट हल्का मसाज कर लें इससे जड़ों में जान आती है और बाल ऊपर से उठे हुए लगते हैं।

सही हेयरकट का चुनाव

ध्यान रहे कि फ्लो वाला लुक लेयर्स से आता है। अगर बाल एकदम भारी और सीधे कटे होंगे तो मूवमेंट खत्म हो जाएगा। बाल इतने लंबे हों कि वो आराम से गिरें, उछलें नहीं। स्टाइलिस्ट से बोलो कि सॉफ्ट और थोड़े अनइवन लेयर्स दें, इससे वेव्स नैचुरल दिखती हैं। एक जरूरी बात क्राउन को ज्यादा पतला मत करवाना, नहीं तो बाल बैठ जाते हैं।

रणवीर सिंह की तरह लहराओगे जुल्फें

रणवीर सिंह की तरह लहराओगे जुल्फें

वेवी बालों को चाहिए नमी

वेवी बालों को मॉइश्चर पसंद होता है, लेकिन ज्यादा ऑयली उनकी हालत बिगाड़ सकता है। हल्का लोशन या सीरम गीले बालों में लगाओ, इससे बाल नरम और लचीले रहते हैं। कॉटन टी-शर्ट या सॉफ्ट कपड़े से बालों को ऊपर की तरफ हल्के से दबाकर सुखाओ। नॉर्मल तौलिया बालों को रूखा बना सकता है।

सुखाने का तरीका

हेयर ड्रायर में डिफ्यूजर लगाकर सुखाओ, इससे जड़ों में वॉल्यूम आता है और वेव्स भी बनी रहती हैं। बाल सुखाते वक्त सिर को थोड़ा आगे झुका लो, इससे बालों में ऊंचाई आती है। ध्यान रहे हीट ज्यादा तेज ना हो, वरना वेव्स सीधी हो जाएंगी और बाल फ्लैट लगेंगे।

रणवीर सिंह की हेयरस्टाइल

रणवीर सिंह की हेयरस्टाइल

बालों को सही दिशा में सेट करना सिखाओ

बाल धीरे-धीरे आदत पकड़ लेते हैं। हर कुछ हफ्तों में पार्टिंग बदलते रहो, इससे वॉल्यूम बना रहता है। अगर हमेशा एक ही जगह से पार्टिंग करोगे तो बाल वहीं चिपक जाएंगे। सोने से पहले बालों को हल्का ऊपर बांध लो या सिल्क के तकिए पर सोओ, इससे रगड़ कम होती है और सुबह बाल अच्छे रहते हैं।

लाइफस्टाइल का बड़ा रोल

बाल सिर्फ प्रोडक्ट से नहीं, आपकी आदतों से भी बनते हैं। पानी कम पीने से बाल बेजान लगते हैं। सही मात्रा में पानी पीने से बाल लचीले रहते हैं। खाने में प्रोटीन होना जरूरी है, इससे बाल घने बनते हैं। अगर अचानक डाइटिंग करोगे तो बाल पतले होने लगेंगे। तनाव भी बड़ा कारण है। ज्यादा स्ट्रेस से बाल झड़ते हैं और वॉल्यूम कम हो जाता है। इसलिए शांत और बैलेंस लाइफस्टाइल रखना बालों के लिए सबसे फायदेमंद है।

prabhat sharma
प्रभात शर्मा author

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–... और देखें

End of Article