लाइफस्टाइल

गजब की बॉडी रखते हैं धुरंधर के रिजवान, रणवीर सिंह का भी कराया है ट्रांसफॉर्मेशन

Dhurandar Actor Rizwan Mustafa Ahmed Fitness: फिल्म धुरंधर में रिजवान का किरदार निभाने वाले मस्तफा अहमद सिर्फ एक्टर नहीं बल्कि बॉलीवुड के पॉपुलर फिटनेस कोच भी हैं। वह फिल्म मे अपने दमदार किरदार के साथ ही आजकल अपनी फिटनेस को लेकर भी काफी चर्चा में हैं। आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि वह रणवीर सिंह के साथ ही कई बॉलीवुड एक्टर्स को ट्रेनिंग दे चुके हैं। आइए जानते हैं उनकी फिटनेस जर्नी के बारे में...

Image

धुरंधर एक्टर रिजवान की गजब बॉडी का सीक्रेट (PC: IG-Mustafa Ahmed)

Dhurandar Actor Rizwan Mustafa Ahmed Fitness: फिल्म धुरंधर में रिजवान का रोल निभाने वाले मस्तफा अहमद इन दिनों काफी चर्चा में हैं। उनकी दमदार बॉडी और स्ट्रॉन्ग पर्सनालिटी देखकर लोग जानना चाहते हैं कि आखिर ये एक्टर हैं या फिटनेस ट्रेनर। दिलचस्प बात यह है कि मस्तफा अहमद पहले से ही बॉलीवुड के जाने-माने फिटनेस कोच रह चुके हैं। उन्होंने रणवीर सिंह, ऋतिक रोशन और विक्की कौशल जैसे एक्टर्स को ट्रेनिंग दी है। फिटनेस की दुनिया में नाम कमाने के बाद अब मस्तफा ने एक्टिंग में कदम रखा है। आइए जानते हैं कैसे फिटनेस ट्रेनर से एक्टर बने मुस्फता अहमद।

कैसे शुरू हुई मुस्तफा अहमद की जर्नी

मुस्तफा अहमद की शुरुआत फिटनेस इंडस्ट्री से हुई थी। शुरुआती दिनों में वे जिम ट्रेनर के तौर पर काम करते थे और धीरे-धीरे अपनी मेहनत से इंडस्ट्री में पहचान बनाई। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने अपने करियर की शुरुआत कम सैलरी से की, लेकिन लगातार मेहनत और सीखने की आदत ने उन्हें आगे बढ़ाया।

रणवीर सिंह को किया ट्रेन

मस्तफा अहमद का नाम खास तौर पर रणवीर सिंह की फिटनेस जर्नी से जुड़ता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने रणवीर की बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन में अहम भूमिका निभाई। फिल्म पदमावत के लिए रणवीर सिंह का खतरनाक और मस्कुलर लुक तैयार करने में मस्तफा की ट्रेनिंग का बड़ा योगदान रहा। उनकी ट्रेनिंग में स्ट्रेंथ एक्सरसाइज, स्टैमिना बिल्डिंग और बैलेंस्ड डाइट पर फोकस किया जाता है, जिससे एक्टर्स को रोल के हिसाब से फिट बॉडी मिलती है।

इन एक्टर्स को भी कर चुके हैं ट्रेन

मस्तफा अहमद ने सिर्फ रणवीर सिंह ही नहीं बल्कि ऋतिक रोशन, विक्की कौशल और यामी गौतम जैसे सितारों को भी ट्रेन किया है। हर एक्टर की बॉडी जरूरत के हिसाब से वे अलग ट्रेनिंग प्लान तैयार करते हैं, जिससे बेहतर रिजल्ट मिल सके।

मस्तफा अहमद का फिटनेस का क्या है सीक्रेट

मस्तफा अहमद फिट रहने के लिए डिसिप्लिन और कंसिस्टेंसी को सबसे जरूरी मानते हैं। उनका मानना है कि अच्छी बॉडी सिर्फ जिम जाने से नहीं बनती, बल्कि सही डाइट, नींद और लगातार मेहनत भी जरूरी होती है। वे स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, फंक्शनल एक्सरसाइज और सही डाइट पर जोर देते हैं। उनका मानना है कि फिट बॉडी पाने के लिए शॉर्टकट नहीं बल्कि रोज की मेहनत जरूरी होती है। यही वजह है कि कई सेलेब्स उनके ट्रेनिंग मेथड को फॉलो करते हैं।

अगर आप भी फिट रहना चाहते है तो धुरंधर के रिजवान से मोटीवेशन ले सकते हैं। उनके ये टिप्स आपकी फिटनेस जर्नी को बेहतर बनाने में भी मदद कर सकते हैं।

Vineet
विनीत author

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विष... और देखें

End of Article