लाइफस्टाइल

Independence Day Rangoli: चूड़ी-कांटे से बन जाएगी स्वतंत्रता दिवस की शानदार रंगोली, देखें सिंपल, ईजी लेटेस्ट Independence Day 2026 रंगोली डिजाइन फोटो

Independence Day 2026 Rangoli Design: स्वतंत्रता दिवस पर घर को तिरंगे के रंगों से सजाने का अपना ही उत्साह है। इस बार आंगन में सिर्फ साधारण तिरंगा न बनाएं, बल्कि फूल, चक्र, पंखुड़ियों और देसी पैटर्न वाली इन खूबसूरत रंगोली डिजाइनों से कुछ नया ट्राय करें।

Image

Independence Day Rangoli Design Photo

Rangoli for Independence Day 2026 Simple: 15 अगस्त आते ही माहौल में देशभक्ति का रंग घुल जाता है। कहीं तिरंगा लहराता नजर आता है, तो कहीं बच्चे देशभक्ति के गीतों और कार्यक्रमों की तैयारी में जुट जाते हैं। ऐसे में घर की सजावट में भी अगर तिरंगे के रंग शामिल हो जाएं, तो स्वतंत्रता दिवस की खुशी और खास हो जाती है। इस बार आप अपने घर के दरवाजे, बालकनी या आंगन में एक सुंदर रंगोली बनाकर सेलिब्रेशन को थोड़ा क्रिएटिव बना सकते हैं।

जरूरी नहीं कि रंगोली बहुत बड़ी या बेहद मुश्किल हो। केसरिया, सफेद और हरे रंग से बना छोटा-सा डिजाइन भी काफी आकर्षक लग सकता है। बीच में अशोक चक्र, आसपास फूलों की पंखुड़ियां या फिर तिरंगे की लहर जैसी आकृति इसे अलग लुक दे सकती है। खास बात यह है कि आप पारंपरिक रंगोली को देशभक्ति की थीम के साथ मिलाकर अपना बिल्कुल नया डिजाइन तैयार कर सकते हैं।

1. तिरंगे की गोल रंगोली

सबसे आसान आइडिया है गोल रंगोली। बीच में नीले रंग का अशोक चक्र बनाएं और उसके चारों ओर केसरिया, सफेद और हरे रंग की गोल परतें तैयार करें। किनारे पर छोटे फूल बनाकर डिजाइन को और खूबसूरत बनाया जा सकता है। यह डिजाइन मुख्य दरवाजे के सामने बनाने के लिए बढ़िया रहेगा।

2. अशोक चक्र वाली रंगोली

अगर आप रंगोली को थोड़ा एलिगेंट रखना चाहती हैं तो अशोक चक्र को सेंटर में रखें। उसके चारों तरफ सफेद बेस बनाकर दोनों ओर केसरिया और हरे रंग से पंखुड़ियों जैसी आकृति बनाएं। कम रंगों में भी यह डिजाइन काफी प्रभावशाली नजर आएगी।

3. फूलों से बनाएं तिरंगा

रंगों की जगह फूलों की पंखुड़ियों से तिरंगा बनाना इस बार कुछ अलग हो सकता है। केसरिया रंग के लिए गेंदे की पंखुड़ियां, सफेद हिस्से के लिए सफेद फूल और हरे रंग के लिए पत्तियों का इस्तेमाल करें। इससे रंगोली को नेचुरल और फ्रेश लुक मिलेगा।

4. मॉडर्न मिनिमल रंगोली

हर किसी को बड़ी रंगोली बनाने का समय नहीं मिलता। ऐसे में छोटे आकार की मिनिमल रंगोली ट्राय करें। तीन रंगों की छोटी-छोटी पंखुड़ियां बनाकर बीच में एक नीला छोटा चक्र बना दें। दरवाजे के पास दो ऐसी रंगोलियां एक साथ भी बनाई जा सकती हैं। इसी के साथ साथ आप स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे रंग की साड़ी पहनी महिला की तस्वीर भी रंगोली में बना सकते हैं।

5. मोर रंगोली डिजाइन

तिरंगे को सीधी पट्टियों में बनाने के बजाय उसे लहराते हुए दिखाएं। तीनों रंगों को घुमावदार लाइन में सजाएं और बीच में अशोक चक्र जोड़ें। इसी के साथ साथ मोर वाली खूबसूरत डिजाइन बनाएं। यह डिजाइन थोड़ी क्रिएटिव लगेगी और सामान्य तिरंगा रंगोली से अलग भी नजर आएगी।

6. देशभक्ति के साथ देसी टच

अगर आपको पारंपरिक रंगोली पसंद है तो कमल, मोर, पत्तियों और फूलों जैसे भारतीय मोटिफ को तिरंगे के रंगों के साथ जोड़ें। इससे रंगोली सिर्फ स्वतंत्रता दिवस की सजावट नहीं लगेगी, बल्कि इसमें भारतीय कला की झलक भी दिखाई देगी। इस बार रंगोली में लिखें कुछ छोटा-सा खास

रंगोली के बीच या नीचे जय हिंद, वंदे मातरम् या मेरा भारत जैसे छोटे शब्द लिखे जा सकते हैं। हालांकि डिजाइन को बहुत ज्यादा टेक्स्ट से भरने के बजाय एक छोटा संदेश ही रखें।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article