Ramadan Day 8 Quotes in Hindi: रमजान का पाक महीना अपने रूहानी सफर के साथ आगे बढ़ रहा है और आज इस मुकद्दस महीने का आठवां दिन है। रोजों की रफ्तार अब इबादत की आदत में बदल चुकी है। अकीदतंदों का दिल पहले से ज्यादा नर्म और रूह पहले से ज्यादा मजबूत हो चुकी है। रमजान का हर दिन हमें सब्र, शुक्र और मोहब्बत का नया सबक देता है, और आठवां रोजा इसी रूहानी गहराई को और मजबूत करने का मौका है।
यह महीना सिर्फ भूख और प्यास सहने का नाम नहीं, बल्कि अपने किरदार को बेहतर बनाने, दूसरों के लिए दुआ करने और खुद को अल्लाह के करीब महसूस करने का जरिया है। ऐसे में अपने अपनों को आठवें रोजे की मुबारकबाद भेजना एक खूबसूरत अमल है। आप मुबारकबाद भेजने के लिए इन खास कोट्स और मैसेज को व्हाट्सऐप, इंस्टाग्राम या फेसबुक पर शेयर कर सकते हैं।
रमजान के लिए खास मैसेज, कोट्स | Ramadan Message, Quotes
1.
आठवें रोजे की बरकत से दिल रोशन हो जाए,
हर दुआ कबूल हो और हर गम दूर हो जाए।
रमजान मुबारक।
2.
रमजान का आठवां दिन लाए सुकून अपार,
अल्लाह की रहमत बरसे आप पर हर बार।
हैप्पी रमजान 2026
3.
सब्र की ताकत और शुक्र का एहसास मिले,
आठवें रोजे में हर अरमान को आस मिले।
रमजान की मुबारकबाद।
4.
इबादत की राह यूं ही आसान रहे,
आठवें दिन की दुआ से हर काम आसान रहे।
रमजान मुबारक।
5.
हर सजदा बने आपकी तकदीर की रौशनी,
आठवां रोजा लाए खुशियों की चांदनी।
रमजान मुबारक।
6.
रोजा है रहमत, रोजा है ईमान,
आठवें दिन की मुबारकबाद दे रहा है रहमान।
हैप्पी रमजान 2026
7.
आठवें रोजे की दुआ है खास,
आपकी जिंदगी में रहे खुशियों का वास।
रमजान मुबारक।
8.
रमजान की फिजा में मोहब्बत घुल जाए,
आठवें दिन हर रिश्ता और भी मजबूत हो जाए।
हैप्पी रमजान 2026
9.
शुक्र से भरा हो हर लम्हा आपका,
आठवां रोजा बने सुकून का सहारा आपका।
रमजान मुबारक।
10.
अल्लाह की रहमतों की बारिश हो हर शाम,
आठवें रोजे पर पूरी हो हर नेक अरमान।
रमजान की मुबारकबाद।
