लाइफस्टाइल

Ramadan Day 6 Quotes: छठे रोजे पर अपनों को भेजें रहमत और सुकून से भरे पैगाम

Ramadan Day 6 Quotes in Hindi: आज रमजान के पाक महीने का छठा दिन है, इस महीने की इबादत सिर्फ एक रिवाज नहीं, बल्कि नीयत की सच्चाई और आत्मा की सफाई का जरिया है। आप इन खास मैसेज और कोट्स के जरिए अपनों को रमजान की मुबारकबाद दे सकते हैं।

Image

रमजान की मुबारकबाद 2026

Ramadan Day 6 Quotes in Hindi: रमजान का पाक महीना जैसे-जैसे आगे बढ़ता है, इबादत की गहराई और दिल का सुकून भी बढ़ता जाता है। आज रमजान का छठा दिन एक ऐसा पड़ाव है, जहां रोजे की आदत बन चुकी होती है और रूहानी एहसास पहले से ज्यादा मजबूत हो जाता है। रमजान सिर्फ भूख और प्यास को सहने का नाम नहीं, बल्कि यह सब्र, शुक्र और इंसानियत की असली सीख देता है।

छठे रोजे पर अपनों को दुआओं और मोहब्बत से भरा संदेश भेजना भी एक खूबसूरत अमल है। अगर आप अपने व्हाट्सऐप स्टेटस, इंस्टाग्राम या फेसबुक पर खास मैसेज शेयर करना चाहते हैं, तो ये कोट्स आपके लिए परफेक्ट हैं। यहां पढ़ें हैप्पी रमजान कोट्स, मैसेज, शायरी।

रमजान के लिए खास कोट्स | Ramadan Day 6 Quotes

1.

छठे रोजे की बरकत आपके घर में नूर भर दे,

हर दुआ कबूल हो और हर ग़म दूर कर दे।

रमजान मुबारक।

2.

रमजान का छठा दिन लाए दिल में करार,

अल्लाह की रहमत रहे आप पर हर बार।

हैप्पी रमजान 2026

3.

रोजे की राह में सब्र का साथ मिले,

छठे दिन की दुआ से हर मुश्किल आसान मिले।

रमजान की मुबारकबाद।

4.

इबादत की मिठास यूं ही बढ़ती रहे,

छठे रोजे की बरकत से जिंदगी संवरती रहे।

रमजान मुबारक।

5.

हर सजदा मुकद्दर को रोशन करे,

रमजान का छठा दिन आपके लिए खास बने।

रमजान की मुबारकबाद

6.

रोजा है रहमत, रोजा है ईमान,

छठे दिन की मुबारकबाद कबूल करे रहमान।

हैप्पी रमजान 2026

7.

छठे रोजे की दुआ है हमारी,

आपकी जिंदगी में न आए कभी लाचारी।

रमजान की मुबारकबाद

8.

रमजान की ये फिजा दिलों को जोड़े,

छठे दिन की रहमत हर रिश्ता मजबूत करे।

रमजान की मुबारकबाद

9.

सब्र और शुक्र का ये पैगाम रहे,

छठे रोजे में हर दिल आबाद रहे।

रमजान की मुबारकबाद।

10.

अल्लाह की रहमतों की बारिश हो,

छठे रोजे पर हर ख्वाहिश पूरी हो।

हैप्पी रमजान 2026

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article