लाइफस्टाइल

Ram Mandir Quotes in Hindi: रामजी की निकली सवारी, रामजी की लीला है न्यारी... रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर इन कोट्स से दें अपनों को बधाई

Ram Mandir Quotes in Hindi (हिंदी में राम मंदिर के कोट्स): 22 जनवरी यानी आज राम मंदिर का उद्घाटन होने वाला है। लोग अभी से ही एक दूसरे को राम मंदिर की बधाई दे रहे हैं।

Image

Ram Mandir Quotes in Hindi: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले करीबियों को भेजें मैसेजेस, कोट्स, फोटो, स्टेटस।

Ram Mandir Quotes in Hindi (हिंदी में राम मंदिर के कोट्स): अयोध्या में राम मंदिर (Ram Mandir) का उद्घाटन भारत समेत दुनियाभर के हिंदुओं के लिए एक महत्वपूर्ण और विशेष क्षण है। लोग आज के दिन का साक्षी बनने के लिए अयोध्या पहुंच रहे हैं। इसके साथ ही लोग एक दूसरे को अभी से राम मंदिर की बधाई (Ram Mandir Wishes) दे रहे हैं। लोग मंदिर से जुड़े मैसेजेस (Ram Mandir Messages), विशेज, शायरी, कोट्स (Ram Mandir Quotes), स्टेटस, फोटो (Ram Mandir Photo) आदि अपने दोस्तों, करीबियों, रिश्तेदारों, प्रियजनों को भेज रहे हैं। इसी को लेकर आज हम आपके साथ ऐसे ही कुछ मैसेजेस, शायरी, फोटो आदि शेयर कर रहे हैं, जिन्हें आप यहां से कॉपी करने अपने करीबियों को भेज सकते हैं।

हिंदी में राम मंदिर के कोट्स (Ram Mandir Quotes in Hindi)

1. श्री राम ही मेरी भक्ति श्रीराम मेरी पूजा

श्री राम आप जैसा संसार में कोई न दूजा

जय श्री राम

2. जिनके मन में श्री राम है

भाग्य में उसके बैकुंठ धाम है

उनके चरणों में जिसने जीवन वार दिया

संसार में उसका कल्याण है

जय श्री राम

Ram Mandir Images

Ram Mandir Images

3. पूरे भारत में खुशिया छाई है

प्रभु श्री राम के स्वागत की शुभ घड़ी आई है

जय श्री राम

4. सजा दो घर को गुलशन सा,

मेरे भगवान आए हैं

लगे कुटिया भी दुल्हन सी,

अवध में राम आए हैं

जय श्री राम

Ram Mandir Wishes

Ram Mandir Wishes

5. ये दिल, ये धड़कन,

ये मन, सब राम के हवाले

ये घर, ये कारोबार, ये जीवन,

सब राम जी ही संभाले !!

जय श्री राम

6. रामजी की निकली सवारी,

रामजी की लीला है न्यारी,

एक तरफ लक्ष्मण,

एक तरफ सीता

और बीच में जगत के पालनहारी,

रामलला मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा 2024

जय श्री राम

7. मंगल भवन अमंगल हारी,

द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी,

राम सिया राम, सिया राम,

जय जय राम!

जय श्री राम

Ram Mandir Quotes

Ram Mandir Quotes

8. भेज रहे हैं पीले चावल,

घर-घर अलख जगाने को,

मंदिर में है प्राण प्रतिष्ठा

न्यौता सबको आने को।

जय श्री राम

9. अयोध्या धाम खूब सज गया,

ढ़ोल और नगाड़ा बज गया,

दर्शन को आँखें प्यासी हैं

मेरे राम का मंदिर बन गया।

जय श्री राम

10. राम आएंगे, तो अंगना सजाऊंगी

दीप जलाकर दिवाली मैं मनाऊंगी..

राम आएंगे, राम आएंगे

जय श्री राम

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article