लाइफस्टाइल

Raksha Bandhan wishes for Brother from another Mother: हम भले ही खून के रिश्ते में न हों, पर हमारे दिल हमेशा जुड़े रहेंगे.., खास भाई को भेजें रक्षाबंधन की स्पेशल शुभकामनाएं

Raksha Bandhan wishes for Brother from another Mother, Rakhi Message for long distance brother: रक्षाबंधन का त्योहार दुनिया के हर भाई बहन के प्रेम की अटूट निशानी है। हर साल यह पर्व पूरे उमंग और उल्लास के साथ मनाया जाता है। बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांध उनके मंगल की कामना की करती हैं।

Image

Raksha Bandhan wishes for Brother from another Mother: हम भले ही खून के रिश्ते में न हों, पर हमारे दिल हमेशा जुड़े रहेंगे.., खास भाई को भेजें रक्षाबंधन की स्पेशल शुभकामनाएं

Raksha Bandhan wishes for Brother from another Mother in Hindi: जीवन में कुछ लोगों के साथ रिश्ता ऐसा बन जाता है कि वो सगे ना होकर भी पराये नहीं लगते। उनपर हम आंख मूंद कर विश्वास कर सकते हैं। वैसे तो भाई बहन का रिश्ता खून का रिश्ता होता है लेकिन बहुत से भाई बहन खून के नहीं बल्कि स्नेह और विश्वास के रिश्ते से जुड़े होते हैं। जीवन में ऐसे लोग भी मिलते हैं जो सगे भाई से बन जाते हैं। हर साल रक्षाबंधन का त्योहार इस रिश्ते को और भी मजबूत करता है। तो इस रक्षाबंधन अगर आप अपने ऐसे भाई को शुभकामनाएं देना चाहती हैं तो हम आपके साथ हैं। यहां देखें दूसरी कोख से जन्मे भाई के लिए राखी के शुभकामना संदेश हिंदी में:

Raksha Bandhan 2025 Wishes for Brother from Another Mother | Raksha Bandhan Wishes for Step Brother

1. भले ही आपने किसी और कोख से जन्म लिया, फिर भी मैं आपको अपने दिल के बहुत करीब पाती हूँ। आपका प्यार और साथ मेरे लिए बहुत मायने रखता है। यह त्योहार हमारे बंधन को और मजबूत करेगा। हैप्पी रक्षाबंधन।

2. दिल का यह रिश्ता आपकी कलाई पे बांध दिया है और दुआ करते हैं कि अगले जन्म में भी हम भाई-बहन ही रहें।

3. आप सगे ना होकर भी हमेशा मेरे लिए सुरक्षा का प्रतीक रहे हैं। हैप्पी रक्षा बंधन! मैं प्रार्थना करती हूं कि हमारा बंधन हर दिन और भी मजबूत हो।

4. हैप्पी रक्षा बंधन, प्यारे भाई! हमारी रक्षा का बंधन हमेशा मजबूत और अटूट रहे। आप भले मेरे सगे भाई ना हों लेकिन मेरे लिए बहुत खास हैं और मैं हमेशा आपके साथ हू।

5. भगवान ने भले हम दोनों को अलग-अलग कोख से जन्म दिया, लेकिन रेशम की इस डोर ने हमेशा हमें एक रिश्ते में बांध कर रखा। रक्षा बंधन पर मैं बस यही चाहता हूँ कि आप हमेशा खुश रहें और हर मुश्किल में सुरक्षित रहें। रक्षाबंधन की आपको ढेर सारी शुभकामनाएं।

6. आपके बिना मेरे जीवन में रंग ही नहीं होते। हैप्पी रक्षा बंधन! आपके साथ हमारा प्यार का बंधन हमेशा सजीव और मजबूत बना रहे।

7. रक्षा बंधन पर मैं प्रार्थना करती हूं कि भगवान आपकी हर इच्छा पूरी करें और आपको हर खुशी मिले। आपको बहुत सारा प्यार और शुभकामनाएं।

8. हमारा प्यार और सुरक्षा का बंधन जीवनभर बना रहे। हैप्पी रक्षा बंधन! आप मेरे लिए सबसे खास हैं और मैं हमेशा आपके साथ रहूंगी।

9. रक्षा बंधन पर, मैं चाहती हूं कि आपका जीवन खुशियों से भरा हो और आपकी हर मनोकामना पूरी हो। रक्षा बंधन की ढेर सारी शुभकामनाएं।

10. रक्षा बंधन की ढेर सारी शुभकामनाएं! भगवान आपके जीवन में ढेर सारी खुशियां और सफलता भर दे। आप मेरे लिए हमेशा खास रहेंगे।

11. रक्षा बंधन पर, मैं चाहती हू कि आप हर चुनौती का सामना हंसते हुए करें और हमेशा खुश रहें। हैप्पी रक्षा बंधन, मेरे प्यारे भाई!

रक्षाबंधन के इन शुभकामना संदेशों से आप अपने भाई को एहसास करा सकती हैं कि सगा ना होकर भी वह सगे से बढ़कर है।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article