लाइफस्टाइल

Happy Raksha Bandhan Rakhi Wishes For Brother 2025: 'मेरा भैया मेरा चंदा मेरा तारा..', राखी के साथ प्यारे भाई को खास अंदाज में दें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं

Rakhi Shayari Bhai Ke Liye, Happy Raksha Bandhan wishes image For Brother in Hindi: आज भाई बहन के रिश्ते को सेलिब्रेट करने का त्योहार रहै। रक्षाबंधन के इस खास पर्व पर बहनें अपने भाई को ये शुभकामना संदेश भेज उनके चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान ला सकती हैं। इन संदेशों से आप अपने प्यारे भाई को बता पाएंगी कि आप उससे कितना भी झगड़ें लेकिन बहुत ज्यादा प्यार भी करती हैं।

Image

भाई के लिए रक्षाबंधन की शुभकामना शायरी, संदेश, कोट्स औऱ तस्वीरें

Raksha Bandhan Shayari Wishes For Brother in Hindi: आज रक्षाबंधन का त्योहार है। भाई बहन इस खास दिन का इंतजार पूरे साल करते हैं। बहनों के लिए मौका होता है भाई की कलाई पर राखी के साथ अपना ढेर सारा प्यार बांधने का। वहीं, भाइयों को यह पर्व सहूलियत देता है कि वह अपनी बहन को बता सकें कि वह उनसे कितना भी झगड़ें लेकिन बेशुमार प्यार करते हैं। रक्षाबंधन के इस पर्व पर बहनें भाई की कुशलता, सफलता और लंबी उम्र की दुआ मांगती हैं। इसके साथ ही राखी के त्योहार पर अपने भाई पे प्यार लुटाने के लिए बहनें शुभकामना संदेश भी भेजती हैं। अगर आप भी अपने भाई को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देना चाहती हैं तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। यहां देखें भाई के लिए रक्षाबंधन की शुभकामना शायरी और संदेश हिंदी में:

Heart touching Raksha Bandhan message for Brother | Happy Rakhi Wishes for Brother

1. ऐ रब, मेरी दुआओं में असर इतना रहे,

मेरे भाई का दामन हमेशा खुशियों से भरा रहे।

रक्षाबंधन की बहुत-बहुत बधाई भैया।

Raksha-bandhan-2

हैप्पी रक्षाबंधन भाई

2. आसमान में सितारे हैं जितने उतनी जिंदगी हो तेरी।

किसी की नजर न लगे दुनिया की हर खुशी हो तेरी।

रक्षाबंधन के दिन भगवान से बस यह दुआ है मेरी।

मेरे प्यारे भाई को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं

3. अपनी खुशियों को भाइयों पर वार देती हैं,

बहनें तो ताउम्र बस स्नेह और प्यार देती हैं।

लड़ता है भाई बेशक वजह बेवजह बहन से,

पर बहन से नोकझोंक ही उसे करार देती है।

Happy Raksha Bandhan 2025

Rakhi Shayari Bhai Ke Liye

4. याद है हमारा वो बचपन,

वो लड़ना, झगड़ना और वो मना लेना,

यही होता है भाई-बहन का प्यार,

हैप्पी रक्षाबंधन!

5. रिश्ता है जन्मों का हमारा

भरोसे का और प्यार भरा

चलो इसे बांधे भैया राखी के अटूट बंधन में

Happy Raksha Bandhan!

raksha1

रक्षाबंधन 2025 की शुभकामनाएं

6. लड़ना-झगड़ना है इस रिश्ते की शान

रूठ कर मनवाना ही तो है इस रिश्ते का मान

मेरे भाई में बसती है मेरी जान।

रक्षाबंधन की ढेर सारी शुभकामनाएं भाई

Raksha Bandhan Two Line Shayari For Brother in Hindi

7. रिश्ता हम भाई बहन का,

कभी मीठा कभी खट्टा,

कभी रूठना कभी मनाना,

कभी दोस्ती कभी झगड़ा,

कभी रोना और कभी हंसना,

यह रिश्ता है प्यार का,

सबसे अलग सबसे अनोखा।

रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई मेरे भाई

8. प्रिय भाई,

तुम मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी ताकत हो।

हमेशा ऐसे ही साथ रहना।

रक्षाबंधन की शुभकामनाएं!

Happy Raksha Bandhan Bhaiya Wishes

9. खुदा करे तुझे खुशियां हजार मिलें,

जीवन तुझे खुशहाल मिले,

रहे हर जन्म साथ अपना और

तू ही हर जन्म मुझे भाई मिलें।

Happy Raksha Bandhan Brother

HA

भाई को रक्षाबंधन की बधाई

10. साथ पले और साथ बढ़े हैं हम,

खूब मिला बचपन में प्यार,

इसी प्यार को याद दिलाने

आया ये राखी का त्यौहार।

मेरे भाई को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं।

Rakhi Shayari For Brother In Hindi

11. नन्हे-नन्हे धागों में प्यार छुपा होता है,

हर बहन को भाई पर गर्व होता है।

राखी का दिन है रिश्तों का त्यौहार,

खुश रहो भाई तुम बारंबार।

हैप्पी रक्षीबंधन भैया

12. भाई तुम जियो हजारों साल,

मिले कामयाबी तुम्हें हर बार,

खुशियों की हो तुमपे बौछार,

यही दुआ करते हैं हम बार-बार।

रक्षाबंधन की बहुत-बहुत बधाई!

रक्षाबंधन के इस खास पर्व पर अपने भाई को ये शुभकामना संदेश भेज उनके चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान ला सकती हैं। इन संदेशों से आप अपने प्यारे भाई को बता पाएंगी कि आप उससे कितना भी झगड़ें लेकिन बहुत ज्यादा प्यार भी करती हैं।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article