लाइफस्टाइल

Raksha Bandhan Wishes Images For Sister: तू है तो मुझे फिर और क्या चाहिए.., तोहफे के साथ बहन को गिफ्ट करें रक्षाबंधन की शुभकामना संदेश, शायरी, कोट्स और तस्वीरें

Raksha Bandhan Wishes Images, Photos, Poster Images Messages For Sister in Hindi (राखी के त्यौहार पर बहनों के लिए शुभकामनाएं सन्देश): बहन हमसे कितना भी झगड़े या हमें कितना भी डांटे, लेकिन उससे ज्यादा प्यार कोई और करता भी नहीं है। ऐसे में इस बार राखी पर गिफ्ट के साथ बहन को ये शायरी और संदेश भी तोहफे में दें। आपसे राखी की ऐसी खास शुभकामनाएं पा वह खुद को सातवें आसमान पर महसूस करेगी।

Image

बहन के लिए रक्षाबंधन की शुभकामनाएं

Raksha Bandhan Wishes Images for Sister (राखी के त्यौहार पर बहनों के लिए शुभकामनाएं सन्देश): एक बार फिर से ढेर सारे प्यार, विश्वास, उमंग और उल्लास के साथ रक्षाबंधन का त्योहार आ गया है। हर साल की तरह इस साल भी भाई बहनों का यह खास त्योहार धूमंधाम से मनाया जा रहा है। रक्षाबंधन के इस त्योहार का इंतजार बहनों को सालभर रहता है। बहन अपने भाई की कलाई पर राखी के साथ अपना ढेर सारा प्यार और विश्वास भी बांधती है। राखी के इस त्योहार पर बहनों को स्पेशल फील कराना तो बनता है। तो अगर आप रक्षाबंधन के इस उत्सव पर बहन की खुशी में चार चांद लगाना चाहते हैं तो हम आपकी मदद कर रहे हैं। हम आपके लिए रक्षाबंधन की शुभकामना संदेश, शायरी, कोट्स लाए हैं। आप इन्हें अपनी बहन को भेज उसे स्पेशल फील करा सकते हैं। यहां देखें बहन के लिए रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं:

Raksha Bandhan Messages for Sister

हैप्पी रक्षाबंधन बहन

Raksha Bandhan Wishes Messages For Sister | Happy Rakhi Sister

1. प्यारी बहना, तुम हमेशा प्यार और हंसी से भरपूर रहो। यह राखी हमारे रिश्ते को और भी मजबूत करे।हैप्पी रक्षाबंधन

2. इस राखी पर, मैं तुम्हें मेरे जीवन की ताकत और सबसे अच्छे दोस्त होने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। तुम मेरे लिए बहुत खास हो।

हैप्पी रक्षाबंधन, प्यारी बहन!

3. बहन, तुम मेरे जीवन की सबसे अनमोल तोहफ़ा हो। तुम्हारे बिना मेरे दिन अधूरे होते। तुम्हें प्यार और खुशी से भरी राखी की शुभकामनाएं।

4. हमारी बहन-भाई की रिश्ते की मजबूती अटूट है। तुम्हारे साथ होना मेरे लिए एक खास एहसास है। रक्षा बंधन की ढेर सारी शुभकामनाएं।

5. तुम्हारी वजह से हर दिन मेरे जीवन में खुशी और रंग भर जाते हैं। इस राखी पर, मैं तुम्हें बताना चाहता हूं कि तुम मेरे लिए कितनी महत्वपूर्ण हो। हमेशा प्यार करता हूं!

Rakhi Quotes for sisters in Hindi

रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं

Happy Raksha Bandhan Shayari Wishes For Sisters

1. बंधन है प्यारा, रिश्ता न्यारा,

बहन तेरी रक्षा में भाई हमेशा तुम्हारा।

रक्षाबंधन की बहुत-बहुत बधाई।

2. साथ पला है बचपन सारा,

भाई-बहन का सबसे प्यारा नाता हमारा।

रक्षाबंधन पर है यही उपहार,

तेरी रक्षा का है वादा बारम्बार।

Happy Rakhi 2025

3. ऐ रब, मेरी दुआओं में असर इतना रहे,

मेरी बहन का दामन हमेशा खुशियों से भरा रहे।

रक्षाबंधन की बहुत-बहुत बधाई!

4. बहनें होती हैं प्यारी,

बातें करती हैं निराली,

खुशियां देती हैं बहुत सारी,

जब पास नहीं होती हैं

तो दुनिया लगती है हमको बहुत भारी।

रक्षा बंधन की ढेर सारी शुभकामनाएं

Raksha Bandhan Shayari for Sister

राखी 2025 की शुभकामनाएं

5. आज दिन बहुत खास है,

बहन के लिए कुछ मेरे पास है।

उसके सुकून के खातिर ओ बहना,

तेरा भाई हमेशा तेरे आस-पास है।

हैप्पी राखी सिस्टर

याद रखें कि बहन हमसे कितना भी झगड़े या हमें कितना भी डांटे, लेकिन उससे ज्यादा प्यार कोई और करता भी नहीं है। ऐसे में इस बार राखी पर गिफ्ट के साथ बहन को ये शायरी और संदेश भी तोहफे में दें। आपसे राखी की ऐसी खास शुभकामनाएं पा वह खुद को सातवें आसमान पर महसूस करेगी।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article