लाइफस्टाइल

Easy Recipe: इस राजस्थानी सब्जी के आगे तो चिकन-मटन भी है फेल, देखें बेसन के गट्टे की सब्जी की सबसे चटकदार रेसिपी

Gatte Ki Sabji Recipe (बेसन गट्टे की सब्जी रेसिपी इन हिंदी): राजस्थानी गट्टे की सब्जी तो हर किसी को पसंद आती है। बरसात के मौसम में जब सब्जियां महंगी हो जाती हैं, तब इस सब्जी को लोग जरूर बनाते हैं। अगर आप भी घर पर बेसन से बनने वाली इस सब्जी को बनाना चाहते हैं तो यहां से रेसिपी देखें-

Image

how to make besan gatte ki sabji in rajasthani style

Gatte Ki Sabji Recipe (बेसन गट्टे की सब्जी रेसिपी इन हिंदी): बरसात का मौसम आ रहा है। इस मौसम में सब्जियां खूब महंगी हो जाती हैं और ठंडे-ठंडे मौसम में लोगों को बेसन और चना खाने का मन करता है। जिस तरह के बारिश में पकौड़े खूब बनते हैं, वैसे ही गट्टे की सब्जी भी बनती है। गट्टा यानी बेसन की सब्जी। वैसे तो इसे बनाने के कई तरीके हैं, लेकिन इसका राजस्थानी तरीका सबसे खास है। राजस्थान में सबसे अलग तरीके से इसे बनाते हैं। इसका स्वाद में बेहतरीन होता है। यहां से आप गट्टे की सब्जी की रेसिपी स्टेप बॉय स्टेप देख सकते हैं-

गट्टे की सब्जी बनाने की सामग्री-

  • जीरा
  • सौंफ
  • अजवाइन
  • बेसन
  • कसूरी मेथी
  • हल्दी पाउडर
  • लाल मिर्च पाउडरॉ
  • नमक
  • प्याज
  • टमाटर
  • दही
  • गरम मसाला
  • अदरक
  • लहसुन
  • मिर्ची
  • तेल
  • घी
  • पानी
gatte ki sabji kaise banti hai

gatte ki sabji kaise banti hai

गट्टे की सब्जी बनाने की विधि-

गट्टे बनाने के लिए-

सबसे पहले एक मसलदानी में जीरा, सौंफ और अजवाइन को कूटकर पाउडर बना लें। फिर एक बाउल में एक कप बेसन लें। फिर इसमें नमक, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, कुटा हुआ जीरा सौंफ अजवाइन का पाउडर, देसी घी डालें। इसी में तेल डालें और साथ में दही भी डालें। अब आपको इसे अच्छे से मिक्स करना है। फिर ऊपर से थोड़ा सा पानी डालना है। अब आपको इसे 5 मिनट के लिए थककर रख देना है। 5 मिनट के बाद इसके ऊपर तेल लगाएं और फिर आटे की तरह इसे गूंथ लें। गूंथने के बाद इन्हें लंबा लंबा कर लें। अब एक कढ़ाही में पानी उबालें। इन उबालते पानी में गट्टों को डालकर उबाल लें। जब उबालते हुए गट्टे अपने आप पानी में ऊपर आने लगें तो आंच बंद करें। फिर ठंडा करके इन्हें आकार में काट लें। अब आपको तेल गर्म करके इन गट्टों को फ्राई कर लेना है।

ग्रेवी बनाने के लिए-

ग्रेवी बनाने के लिए सबसे पहले प्याज को छोटा काट लें। अब मिक्सी में टमाटर, अदरक, लहसुन और मिर्ची की प्यूरी बना लें। अब एक बाउल में लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, कसूरी मेथी डालें और इन सब मसालो को दही में डाल दें। फिर एक कढ़ाही में तेल गर्म करें। गर्म तेल में प्याज, टमाटर-अदरक वाली प्यूरी डालें। अब इसमें नमक डालें। जब ये अच्छए से भून जाए और ये तेल छोड़ने लगे तो आपको इसमें मसाले वाली दही डालकर इसे मिक्स करना है। अब इसके बाद आपको इसमें पानी डालना है। जब पानी में उबाल आने लगे तो आपको इसमें गट्टे डालने हैं और 5 से 7 मिनट तक पका लेना है। आखिर में आंच बंद करने के बाद आप इसमें ऊपर से गरम मसाला डालकर सर्व करें।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article