लाइफस्टाइल

Rabindranath Tagore Jayanti 2025 Motivational Quotes: आज है रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती, यहां पढ़ें उनके अनमोल विचार, बढ़ाएंगे आपका मनोबल

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated May 7, 2025, 06:09 AM IST

Rabindranath Tagore Jayanti 2025 Motivational Quotes: आज टैगोर जयंती है, जिसे रवींद्र जयंती के नाम से भी जाना जाता है। ये महान कवि, लेखक, दार्शनिक और नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती के रूप में मनाई जाती है। आज इस खास मौके पर आप अपने करीबियों के साथ उनके अनमोल विचार शेयर कर सकते हैं। यहां पढ़ें रवींद्रनाथ टैगोर के अनमोल विचार।

Image

Add a heading (3)

Rabindranath Tagore Jayanti 2025 Motivational Quotes: हर साल 7 मई को भारत के महान साहित्यकार, कवि, दार्शनिक और नोबेल पुरस्कार विजेता रवीन्द्रनाथ टैगोर की जयंती बड़े सम्मान के साथ मनाई जाती है। उन्होंने न सिर्फ भारत का राष्ट्रगान लिखा, बल्कि पूरी दुनिया को प्रेम और मानवता का पाठ पढ़ाया। उनके अनमोल विचार आज भी लोगों के दिलों में उम्मीद की किरण जगाती है। चाहे वो “गीतांजलि” की कविता हो या उनके विचारों की गहराई टैगोर अपनी कलम से जादू करना बखूबी जानते थे। ऐसे में जब उनकी जयंती 7 मई को मनाई जा रही है तो हम आपके लिए उनके अनमोल विचार, कोट्स लेकर आए हैं। यहां पढ़ें टैगोर जयंती पर रवींद्रनाथ टैगोर के अनमोल विचार।

Rabindranath Tagore Jayanti 2025 Motivational Quotes in Hindi

1. हम यह प्रार्थना न करें कि हमारे ऊपर खतरे न आएं, बल्कि आइए यह प्रार्थना करें कि हम उनका निडरता से सामना कर सकें।

2. हमेशा तर्क करने वाला दिमाग धार वाला वह चाकू है जो प्रयोग करने वाले के हाथ से ही खून निकाल देता है।

3. फूल की पंखुड़ियों को तोड़ कर आप उसकी सुंदरता को इकठ्ठा नहीं कर सकते हैं।

4. केवल प्रेम ही वास्तविकता है, ये महज एक भावना नहीं है। यह एक परम सत्य है जो सृजन के ह्रदय में वास करता है।

5. चंद्रमा अपना प्रकाश संपूर्ण आकाश में फैलाता है परंतु अपना कलंक अपने ही पास रखता है।

6. उपदेश देना सरल है, पर उपाय बताना कठिन।

7. जीवन की चुनौतियों से बचने की बजाए उनका निडर होकर सामना करने की हिम्मत मिले, इसकी प्रार्थना करनी चाहिए।

8. खुश रहना बहुत सरल है…लेकिन सरल होना बहुत मुश्किल है।

9. यदि आप सभी त्रुटियों के लिए दरवाजा बंद कर दोगे तो सच अपने आप बाहर बंद हो जाएगा।

10. जिस तरह घोंसला सोती हुई चिड़िया को आश्रय देता है उसी तरह मौन तुम्हारी वाणी को आश्रय देता है।

जरूर ही आज आपको रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर उनके इन अनमोल विचारों को न केवल पढ़ना चाहिए, बल्कि अपने जीवन में अपनाना भी चाहिए।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article