लाइफस्टाइल

Rabindranath Tagore Jayanti 2023 Quotes: रबींद्रनाथ टैगोर की 162वी जयंती आज, दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को इन कोट्स के जरिए दें बधाई

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated May 7, 2023, 09:41 AM IST

Rabindranath Tagore Jayanti 2023 Wishes Images, Quotes, Status, Messages, Photos: रबींद्रनाथ टैगोर साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार जीतने वाले पहले भारतीय थे। वे एक प्रसिद्ध उपन्यासकार, कवि, लेखक, नाटककार, संगीतकार, दार्शनिक, समाज सुधारक और चित्रकार थे।

Image

Rabindranath Tagore Jayanti 2023 Wishes Images: रवींद्रनाथ टैगोर की 162वी जयंती आज। (Pic-TN English)

Rabindranath Tagore Jayanti Wishes: हर साल 7 मई को भारत में रबींद्रनाथ टैगोर की जयंती (Rabindranath Tagore Jayanti) मनाई जाती है। रबींद्रनाथ टैगोर (Rabindranath Tagore Jayanti Wishes) साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार जीतने वाले पहले भारतीय थे। वे एक प्रसिद्ध उपन्यासकार, कवि, लेखक, नाटककार, संगीतकार, दार्शनिक, समाज सुधारक और चित्रकार थे। भारतीय राष्ट्रगान के रचयिता रबींद्रनाथ टैगोर (Rabindranath Tagore Jayanti 2023) का जन्म 7 मई 1861 को कोलकाता में हुआ था। रबींद्रनाथ टैगोर को भारत के सबसे महान क्रांतिकारियों में से एक के रूप में जाना जाता है। इस साल उनकी 162वीं जयंती मनाई जा रही है। रबींद्रनाथ टैगोर (Rabindranath Tagore) की जयंती पर आप अपने प्रियजनों, दोस्तों और करीबियों को इन कोट्स, मैसेजेस, विशेज के जरिए शुभकामना संदेश दे सकते हैं।

रबींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर मैसेजेस, कोट्स, विशेज (Rabindranath Tagore Jayanti Wishes)

यदि आप सभी गलतियों के लिए दरवाजे बंद कर देंगे तो सच बाहर रह जाएगा।

- रबींद्रनाथ टैगोर

मित्रता की गहराई परिचय की लम्बाई पर निर्भर नहीं करती।

- रबींद्रनाथ टैगोर

फूल की पंखुड़ियों को तोड़ कर आप उसकी सुंदरता को इकठ्ठा नहीं करते।

- रबींद्रनाथ टैगोर

कलाकार प्रकृति का प्रेमी है अत: वह उसका दास भी है और स्वामी भी।

- रबींद्रनाथ टैगोर

केवल खड़े होकर पानी को ताकते रहने से आप नदी को पार नहीं कर सकते हो।

- रबींद्रनाथ टैगोर

प्यार अधिकार का दावा नहीं करता बल्कि यह आजादी देता है।

- रबींद्रनाथ टैगोर

मौत प्रकाश को ख़त्म करना नहीं है; ये सिर्फ भोर होने पर दीपक बुझाना है।

- रबींद्रनाथ टैगोर

हम दुनिया में तब जीते हैं जब हम इस दुनिया से प्रेम करते हैं।

- रबींद्रनाथ टैगोर

जब हम विनम्र होते हैं, तब हम महानता के सबसे करीब होते हैं।

- रबींद्रनाथ टैगोर

दीपक पोखरिया
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article