लाइफस्टाइल

Sunday Morning Breakfast Recipe: रविवार की चाय का स्वाद होगा दुगना, बस नाश्ते में बनाएं ये स्पेशल साउथ इंडियन डिश

Sunday Morning Breakfast Recipe (नाश्ते में क्या खाएं रेसिपी इन हिंदी): साउथ इंडियन खाने के शौकीन हैं, और नाश्ते में कुछ टेस्टी सा खाने का मन है। तो अप्पम या अप्पे की रेसिपी आपको बहुत ही पसंद आने वाली है। देखें संडे मॉर्निंग ब्रेकफास्ट में चाय के साथ टेस्टी अप्पे कैसे बनाएं।

Image

Appam Recipe in Hindi (Photo Credit-Istock)

Sunday Morning Breakfast Recipe (नाश्ते में क्या खाएं रेसिपी इन हिंदी): संडे मॉर्निंग के स्पेशल ब्रेकफास्ट में अगर आपको कुछ बहुत ही टेस्टी और हेल्दी सा खाने का मन है। तो नाश्ते में सुबह की चाय के साथ स्वादिष्ट साउथ इंडियन रेसिपी ट्राई करना बनता है। जो काफी टेस्टी तो है ही साथ ही साथ बहुत हेल्दी भी है, यहां देखें साउथ इंडियन स्टाइल अप्पे बनाने की रेसिपी। जो आप नारियल की चटनी के साथ लगाकर एन्जॉय कर सकते हैं, ये डिश बच्चों से लेकर बड़ों को भी बहुत पसंद आने वाली है।

मसाला अप्पे कैसे बनाएं

सामग्री

- 1 कप चावल का आटा

- 1/2 कप दही

- 1/4 कप सूजी

- 1 छोटा प्याज (बारीक कटा हुआ)

- 1 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)

- 1/2 चम्मच राई

- 1/2 चम्मच जीरा

- 8-10 करी पत्ते

- 1/4 चम्मच हल्दी

- स्वादानुसार नमक

- तेल (ग्रीसिंग के लिए)

- हरा धनिया (गार्निशिंग)

अप्पे की रेसिपी

स्वादिष्ट अप्पे बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक बड़े से बाउल में चावल का आटा, दही और सूजी को मिला देना है। फिर पानी डालकर घोल तैयार कर लें, ध्यान रहे कि घोल न ज्यादा गाढ़ा हो न पतला। करीब 15 मिनट तक के लिए ये घोल ढककर रख दें। फिर हरी मिर्च, प्याज, हल्दी और नमक भी इस बैटर में मिला दें। अब अप्पे का पैन गर्म करें और उसमें हल्का तेल डालकर ये बैटर डाल दें। मध्यम आंच पर घोल को पकाएं ढंग से पकाकर। एक बार जब अप्पे बन जाएं तो उसपर आप कढ़ी पत्ता और राई का तड़का लगा सकते हैं। और बस स्वादिष्ट अप्पे बनकर तैयार हैं। इन्हें आप चटनी या टोमेटो केचप के साथ खा सकते हैं। संडे सुबह की चाय या कॉफी के साथ तो इसका स्वाद जबरदस्त आएगा।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article