Happy Promise Day 2024 Date: फरवरी का दूसरा सप्ताह कपल्स के लिए बेहद खास माना जाता है। क्योंकि यह वैलेंटाइन वीक होता है, जो 7 से 14 फरवरी के बीच आता है। इस दौरान, प्रेमी जोड़े अलग-अलग तरीकों से अपने प्यार का इजहार करते हैं। वैलेंटाइन वीक में एक दिन को कोई ना कोई खास डे के रूप में मनाया जाता है। रोज डे के साथ वीक की शुरुआत होने के साथ इसके पांचवे दिन प्रॉमिस डे के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है। यूं तो कपल्स के लिए वैलेंटाइन वीक पूरा ही स्पेशल होता है। लेकिन, प्रॉमिस डे की बात कुछ अलग होती है। जोड़े इस दिन एक दूसरे से मोहब्बत के कसमें वादे करते हैं और अपने प्यार को सदा सदा के लिए अमर कर देते हैं। पर, क्या आपको पता है, इसे मनाने के पीछे आखिर वजह क्या है। अगर नहीं, तो आइए जानते हैं प्रॉमिस डे के बारे में कुछ विशेष बातें।

promise day 2024 importance for couples
प्रॉमिस डे का इतिहास (Promise Day History)
प्रॉमिस डे हर साल 11 फरवरी को मनाया जाता है। इस दिन प्रेमी जोड़े एक दूसरे से कई कसमें और वादे करते हैं। कहते हैं रिलेशनशिप को स्ट्रॉन्ग बनाने के लिए प्रॉमिस का अहम रोल होता है। यही कारण है कि कपल्स इस दिन को बेहद खास तरीके से मनाते हैं। जोड़े इस स्पेशल दिन पर अपने रिश्तों को लेकर कई प्रॉमिसेज भी करते हैं। प्रॉमिस डे किसी भी रिलेशनशिप के लिए सबसे खास होता है। क्योंकि यही वो मौका होता है, जब कपल्स के साथ हंसी खुशी से रहने और हर कदम पर साथ निभाने के वादे करते हैं। इसलिए यह दिन सेलिब्रेट करना बेहद जरूरी होता है।
happy promise day 2024
कपल्स प्रॉमिस डे क्यों मनाते हैं? क्या है प्रॉमिस डे का महत्व? (Promise Day Significance)
जिंदगी में प्रॉमिस का बड़ा महत्व होता है। यह प्यार और रिश्तों के लिए काफी अहम माना जाता है।वैलेंटाइन वीक के इस खास दिन पर लोग एक-दूसरे से वादे करते हैं, जो उनके रिश्ते को मजबूती और भरोसा देने का काम करते हैं। रिश्ते में नोंक-झोंक होना आम बात है। प्रॉमिस डे यह याद दिलाता है कि आप हर परिस्थिति में एक-दूसरे के साथ खड़े रहेंगे। ऐसा माना जाता है कि प्रॉमिस करने से रिश्ते में विश्वास बढ़ता है और रिलेशनशिप सही राह पर चलती है।
How To Celebrate Promise Day 2024
