लाइफस्टाइल

आज का सुविचार: चुप रहना क्यों जरूरी होता है, प्रेमानंद महाराज की इस बात पर आज करें विचार

Good Motivational Thought for Today (आज का सुविचार): एक्सप्रेशन और बातचीत बहुत जरूरी है और उतना ही जरूरी है चुप रहना। प्रेमानंद जी महाराज ने खुद बताया है कि चुप रहना क्यों जरूरी है। मौन में वो ताकत होती है जो सही मायने में आत्मबल का परीक्षण करती है। आगे पढ़ें इसी बारे में।

power of silence by premanand ji

मौन की ताकत पर आज का सुविचार

Good Motivational Thought for Today (आज का सुविचार): आज की तेज रफ्तार ज़िंदगी में बोलना आसान है, लेकिन चुप रहना एक साधना है। संत प्रेमानंद महाराज कहते हैं कि चुप रहना कमजोरी नहीं, बल्कि आत्मबल की पहचान है। मौन शब्दों का अभाव नहीं, बल्कि मन की गहराई से जुड़ा हुआ एक शक्तिशाली गुण है। जानें कैसे चुप रहकर हालात को जीता जा सकता है।

प्रतिक्रिया से बढ़ती है जटिलता

जब हम हर बात पर तुरंत प्रतिक्रिया देते हैं, तो अक्सर भावनाओं में बहकर गलत शब्द बोल बैठते हैं। इससे रिश्तों में कटुता और मन में अशांति पैदा होती है। ऐसे में चुप रहना हमें ठहराव देता है। मौन हमें सोचने, समझने और सही समय पर सही शब्द चुनने की शक्ति देता है। यही वजह है कि प्रेमानंद जी महाराज ने अपने एक प्रचवन में कहा है कि मौन वह सेतु है जो क्रोध और विवेक के बीच संतुलन बनाता है।

चुप रहने से व्यक्ति स्वयं को सुनना सीखता है। बाहरी शोर कम होते ही अंतरात्मा की आवाज स्पष्ट होने लगती है। यही आत्मचिंतन हमें सही और गलत का भेद सिखाता है। कई बार समस्याओं का समाधान शब्दों में नहीं, बल्कि मौन की शांति में छिपा होता है। जब मन शांत होता है तो निर्णय अधिक सही और प्रभावी होते हैं।

अहंकार पर जीत का प्रतीक

इसके अलावा, चुप रहना अहंकार को भी कम करता है। हर बहस जीतना जरूरी नहीं होता। कभी-कभी मौन रहकर हम संबंधों को बचा लेते हैं। यह त्याग और परिपक्वता का प्रतीक है। प्रेमानंद महाराज का यह संदेश हमें सिखाता है कि मौन के माध्यम से भी हम प्रेम, करुणा और समझदारी व्यक्त कर सकते हैं।

अंदर की मजबूती

चुप रहना जीवन की कठिन परिस्थितियों में एक ढाल की तरह काम करता है। यह हमें भीतर से मजबूत बनाता है और बाहरी नकारात्मकता से बचाता है। आज के सुविचार से हमें यह प्रेरणा लेनी चाहिए कि शब्दों से पहले मौन को महत्व दें, क्योंकि कई बार चुप रहकर ही हम सबसे गहरी बात कह जाते हैं।

नए साल 2026 की ढेरों शुभकामनाएं। हमारे साथ देखें नए साल के खास बधाई संदेश, नए साल के संस्कृत शुभेच्छा संदेश, घर के बड़ों को हैपी न्यू ईयर कैसे कहें, न्यू ईयर विशेज फॉर हस्बैंड, वाइफ, बॉस, लव, नए साल के मोटिवेशनल बधाई संदेश, नए साल की देशभक्ति भरी विशेज। पढ़ें हैपी न्यू ईयर का जवाब कैसे दें। साथ ही देखें आज का राशिफल

मेधा चावला
मेधा चावला author

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वा... और देखें

End of Article
Subscribe to our daily Lifestyle Newsletter!
संबंधित खबरें

Happy Lohri Wishes 2026 Images Live: 100+ बधाई संदेश, दुल्ला भट्टी की यादों के साथ, सुंदरिए-मुंदरिए हो.. देखें लोहड़ी के मिठास भरे मैसेज और शायरी (हैप्पी लोहड़ी 2026) Lohri Diyan Lakh Lakh Vadhaiyan In Punjabi

Lohri 2026 Wishes in Punjabi: मिठ्ठा गुड के विच मिल गया.. पंजाबी में अपनों को दें लोहड़ी दी लख-लख बधाइयां, देखें लोहड़ी विशेज, कोट्स इन पंजाबी

Lohri 2026 Wishes in Punjabi: मिठ्ठा गुड के विच मिल गया.. पंजाबी में अपनों को दें लोहड़ी दी लख-लख बधाइयां,  देखें लोहड़ी विशेज, कोट्स इन पंजाबी

Lohri 2026 Wishes in Hindi Images: लोहड़ी की लख-लख वधाइयां! इन बेहतरीन विशेज, कोट्स, टेक्स्ट, मैसेज से दें अपनों को लोहड़ी की बधाई, भेजें ये शुभकामना संदेश

Lohri 2026 Wishes in Hindi Images: लोहड़ी की लख-लख वधाइयां! इन बेहतरीन विशेज, कोट्स, टेक्स्ट, मैसेज से दें अपनों को लोहड़ी की बधाई, भेजें ये शुभकामना संदेश

Lohri Wishes WhatsApp Status Quotes 2026: आज लोहड़ी की सुबह, अपने सोशल मीडिया पर शेयर करें ये शानदार कोट्स और लगाएं लोहड़ी का स्टेटस

Lohri Wishes WhatsApp Status Quotes 2026: आज लोहड़ी की सुबह, अपने सोशल मीडिया पर शेयर करें ये शानदार कोट्स और लगाएं लोहड़ी का स्टेटस

Happy Lohri Wishes for Newly Married Couple: नए शादीशुदा जोड़ों के लिए लोहड़ी की शुभकामनाएं, नव-विवाहितों के लिए लोहड़ी के बधाई संदेश, शायरी, कोट्स

Happy Lohri Wishes for Newly Married Couple: नए शादीशुदा जोड़ों के लिए लोहड़ी की शुभकामनाएं, नव-विवाहितों के लिए लोहड़ी के बधाई संदेश, शायरी, कोट्स