लाइफस्टाइल

Positive Quotes For Life: टूट जाए सारी हिम्मत तो एक बार जरूर पढ़ें ये मोटिवेशनल कोट्स, खुल जाता है कामयाबी का रास्ता

Positive Quotes For Life: कई बार ऐसे होता है हम जीवन के संघर्ष से परेशान हो जाते हैं। ऐसे में आपको कुछ ऐसे शब्दों की जरूरत होती है जो आपकी हिम्मत को टूटने से पहले संभाल ले और आपको आशा की नई रौशनी दे। आज हम आपके लिए ऐसे ही कुछ चुनिंदा पॉजिटिव कोट्स लेकर आए हैं।

Image

Powerful Positive Motivational Quotes In Hindi

Positive Quotes For Life: जीवन में उतार-चढ़ाव का दौर तो आता ही रहता है। सुख-दुख जीवन के एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। अब ऐसा तो कोई नहीं है जिसके जीवन में स्ट्रगल्स नहीं होंगे। लेकिन बड़ी बात ये है कि जीवन के संघर्ष से कभी हार नहीं मानना चाहिए। जब भी हम उदाश या निराश होते हैं तो हमें कुछ ऐसे विचारों की जरूरत पड़ती है जो हमें नई राह की तरफ ले जाए। ये शब्द हमारी टूटी हुई हिम्मत को जड़ने का काम करते हैं और इस बात का साहस देते हैं कि सब ठीक हो सकता है और हमें अपना प्रयास नहीं रोकना है। आज हम आपके लिए हिम्मत से भरे कुछ ऐसे ही पावरफूल पॉजिटिव कोट्स लेकर आए हैं, जो आपके मन को शांत और हौसलों को बुलंद करेंगी।

1) अगर आपने सफर शुरू कर ही दिया है,

तो बीच रास्ते से लौटने का कोई फायदा नहीं,

क्योंकि वापस आने में जितनी दूरी तय होगी,

क्या पता मंजिल उससे भी पास हो।

2) मंजर बुरा हो सकता है,

मंजिल नहीं,

दौर बुरा हो सकता है,

लेकिन जिंदगी नहीं।

3) कभी भी जोखिम लेने से डरना नहीं चाहिए,

अगर आप सफल हो जाते हैं, तो

दूसरों का नेतृत्व करते हैं।

अगर असफल होते है, तो

आप दूसरों का मार्गदर्शन कर सकते हैं।

पॉजिटिव मैसेज इन हिंदी (Positive Message In Hindi)

4) इस दुनिया में असंभव कुछ भी नहीं,

हम वो सब कर सकते हैं,

जो हम सोच सकते हैं,

और हम वो सब सोच सकते हैं,

जो आज तक हमने नहीं सोचा।

5) समस्याएं हमारे जीवन मे बिना,

किसी वजह के नहीं आती,

उनका आना इशारा है कि,

हमें अपने जीवन में कुछ बदलना है।

6) जीवन मिलना भाग्य की बात है,

मृत्यु होना समय की बात है,

पर मृत्यु के बाद भी लोगों के दिलों में,

जीवित रहना ये कर्मों की बात है ।

पावरफूल पॉजिटिव लाइन्स (Powerful Positive Lines)

7) जब आप अपने अंदर से अहंकार मिटा देंगे,

तभी आपको वास्तविक शांति प्राप्त होगी।

8) सक्सेस की सबसे खास बात है की,

वो मेहनत करने वालों पर फिदा हो जाती है।

9) हौसले बुलंद कर रास्तों पर चल,

तुझे तेरा मुकाम मिल जाएगा,

बढ़ो अकेला,

काफिला खुद बन जाएगा।

10) मनुष्य अपने विश्वास से निर्मित होता है,

जैसा वो विश्वास करता है,

वैसा वो बन जाता है।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article