ऑटो न्यूज़

भारत में लॉन्च हुई नई Jawa बाइक, स्टाइल देख हार बैठेंगे दिल

अगर आप भी एक नई स्टाइलिश बाइक खरीदने का मन बन रहे हैं तो आपको जावा की नई 42 Bobber All Stars के बारे में जानना चाहिए।

Image

Jawa ने भारत में लॉन्च की एक नई स्टाइलिश बाइक (Photo: jawa yezdi motorcycles)

Jawa ने अपनी पॉपुलर 42 Bobber बाइक का नया All Stars एडिशन लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस बाइक को नए कलर और खास ग्राफिक्स के साथ पेश किया है। नई Jawa 42 Bobber All Stars की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 2.09 लाख रुपये रखी गई है। अगर आप भी एक नई स्टाइलिश बाइक खरीदने का मन बना रहे हैं तो जावा की नई बाइक आपको पसंद आ सकती है। यह नया एडिशन उन ग्राहकों को आकर्षित कर सकता है, जो अलग डिजाइन और स्टाइल वाली बाइक पसंद करते हैं।

नए कलर और डिजाइन

Jawa 42 Bobber All Stars में कंपनी ने कई नए कलर ऑप्शन दिए हैं। बाइक के डिजाइन को चेस थीम से भी जोड़ा गया है। इसके चलते बाइक पर चेकर्ड ग्राफिक्स देखने को मिलते हैं। खास तौर पर Silver Knight कलर को इस थीम के साथ पेश किया गया है। इसके अलावा बाइक में All Stars बैजिंग भी मिलती है।

इस एडिशन में Mystic Copper, Jasper Red, Silver Knight, Shadow Black और Black Mirror जैसे कलर ऑप्शन उपलब्ध हैं। अलग-अलग कलर के हिसाब से बाइक की कीमत में भी अंतर है। शुरुआती कीमत Mystic Copper कलर के लिए रखी गई है, जबकि Black Mirror सबसे महंगा विकल्प है। इसकी कीमत करीब 2.20 लाख रुपये एक्स-शोरूम तक जाती है।

इंजन में नहीं हुआ बदलाव

नई Jawa 42 Bobber All Stars में कंपनी ने मुख्य रूप से कॉस्मेटिक बदलाव किए हैं। बाइक के मैकेनिकल सेटअप में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। इसमें पहले की तरह 334cc का सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है।

यह इंजन करीब 29.9 PS की पावर और 30.01 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। इसमें स्लिपर क्लच भी मिलता है।

डिजाइन है बाइक की खासियत

42 Bobber की सबसे बड़ी खासियत इसका बॉबर डिजाइन है। इसमें लो-स्लंग स्टांस, फ्लोटिंग सिंगल सीट, टियरड्रॉप शेप का फ्यूल टैंक और ट्विन एग्जॉस्ट जैसे डिजाइन एलिमेंट्स मिलते हैं। All Stars एडिशन में इन्हीं खूबियों को नए कलर और ग्राफिक्स के साथ और आकर्षक बनाया गया है।

बाइक का वजन 177 किलोग्राम है और इसमें 12.5 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। ब्रेकिंग के लिए दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक और डुअल-चैनल ABS मिलता है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article