लाइफस्टाइल

Poha Recipe in Hindi: सुबह की चाय के साथ खाएं टेस्टी सा पोहा, कम तेल-मसालों के साथ 10 मिनट में बनाएं, ये रही रेसिपी

Poha Recipe in Hindi (पोहा कैसे बनता है): नाश्ते में कुछ हेल्दी और टेस्टी सा खाना है, तो झटपट बनने वाला पोहा एकदम ही बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। यहां देखें कम तेल और मसालों के साथ पोहा कैसे बनाते हैं, रेसिपी इन हिंदी।

Image

पोहा रेसिपी (Photo Credit - Istock)

Poha Recipe in Hindi (पोहा कैसे बनता है): सुबह-सुबह की जल्दी में अगर नाश्ते में कुछ हेल्दी और झटपट बनने वाली डिश खानी है। तो आपके लिए मात्र 10 मिनट में तैयार होने वाला स्वादिष्ट या कम तेल और मसालों के साथ बना पोहा बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। पोहा बहुत ही टेस्टी होता है और जल्दी भी बन जाता है। इसे आप बच्चों के टिफिन में दे सकते हैं, तो सुबह की शानदार चाय के साथ भी एन्जॉय कर सकते हैं। देखें पोहा कैसे बनता है, पोहा रेसिपी इन हिंदी।

How To Make Poha At Home, पोहा कैसे बनता है रेसिपी

सामग्री

- 1 कप पोहा (चपटा चावल)

- 1 छोटा प्याज (बारीक कटा हुआ)

- 1 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)

- 1/2 छोटा चम्मच राई (सरसों के दाने)

- 5-6 करी पत्ते

- 1/4 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर

- 1 छोटा चम्मच नींबू का रस

- 1 छोटा चम्मच चीनी

- स्वादानुसार नमक

- 1 छोटा चम्मच तेल

- ताजा धनिया पत्ती (गार्निशिंग के लिए)

पोहा बनाने की विधि

टेस्टी सा 10 मिनट में तैयार होने वाला पोहा बनाने के लिए आपको सबसे पहले पानी में पोहा को अच्छे से धोकर करीब 5 मिनट के लिए रख देना होगा। कई लोग पोहा को सॉफ्ट होने देने के लिए रात भर भी भिगोकर रखते हैं। आपको इसी के साथ थोड़ी सी हल्की और शक्कर भी डालनी है। फिर एक बार जब पोहा मुलायम हो जाए, तो आपको एक पैन में हल्का सा तेल गर्म करना है और उसमें राई डालनी है, जब राई चटकने लग जाए, तब उसमें प्याज और हरी मिर्च का तड़का लगाएं और हल्का सा भून लें। फिर आपको पैन में पोहा डाल देना है और करीब 2-5 मिनट के लिए पकाना है। और बस बाकि मसाले डालकर पोहा को अच्छे से मिक्स कर दें। आप इसे ताजे धनिया तो सेंव नमकीन के साथ गार्निश कर सर्व करें।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article