लाइफस्टाइल

Pigmentation Remedies: चेहरे की झाइयों ने खूबसूरती पर लगा दिया है सेंध, तो इन होममेड फेस पैक से पाएं निखरी त्वचा

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jul 10, 2023, 12:49 PM IST

Pigmentation Remedies: तेजी से बदलती लाइफस्टाइल और गलत खान पान की वजह से लोग स्किन से जुड़ी तमाम तरह की समस्याओं का सामना कर रहे हैं। धूल-मिट्टी और पॉल्यूशन की वजह से स्किन पर काफी बुरा असर देखने को मिलता है।

Image

Pigmentation Remedies

Pigmentation Remedies: तेजी से बदलती लाइफस्टाइल और गलत खान पान की वजह से लोग स्किन से जुड़ी तमाम तरह की समस्याओं का सामना कर रहे हैं। धूल-मिट्टी और पॉल्यूशन की वजह से स्किन पर काफी बुरा असर देखने को मिलता है। पिगमेंटेशन स्किन से जुड़ीएक ऐसी समस्या है जिससे कई लोग परेशान रहते हैं और इससे छुटकारा पाने के लिए तमाम तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। पिगमेंटेशन की वजह से चेहरे की खूबसूरती बिगड़ जाती है। लेकिन क्या आपको मालूम है कि आप कुछ होममेड फेस पैक का इस्तेमाल कर पिगमेंटेशन की समस्या को दूर कर सकते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसे होममेड फेस पैक के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका इस्तेमाल कर आप झाइयों की समस्या को दूर कर सकते हैं।

ऐसे तैयार करें फेस पैक

फेस पैक के लिए जरूरी सामग्री

4 से 5 चम्‍मच कच्‍चा दूध।

2 चम्‍मच पिसी हुई मसूर दाल।

फेस पैक बनाने का तरीका

फेस पैक तैयार करने के लिए सबसे पहले मसूर दाल को पीस लें। इसके बाद इसमें 4 से 5 चम्‍मच कच्‍चा दूध मिलाएं और एक पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट में चुटकी भर हल्दी मिलाएं और फिर फेस पर अप्लाई करें।

ऐसे इस्‍तेमाल करें फेस पैक

फेस पैक को चेहरे पर लगाने से पहले सबसे पहले चेहरे को अच्छे से साफ कर लें। फिर जब चेहरा सूख जाए तब फेस पैक को चेहरे पर लगाएं। इस फेस पैक को चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगा रहने दें। जब पैक सूख जाए, तो साफ पानी से चेहरे को धो लें। आप चाहें तो हफ्ते में एक से दो बार इस फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं।
रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article