लाइफस्टाइल

Pen Reuse: बेकार समझकर न फेकें पुराने पेन, इस तरह करें इस्तेमाल

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 8, 2022, 02:33 PM IST

Pen Reuse : खाली और बेकार पड़े पेन को अक्सर हम फेंक देते हैं , लेकिन आज के बाद आप ऐसी गलती नहीं करेंगे। जी हां, बेकार पेन भी आपके कई काम आ सकता है । आइए जानते हैं घर पर बेकार पड़े पेन का कैसे दोबारा इस्तेमाल करें ?

Image

खाली और बेकार पेन का कैसे करें इस्तेमाल

KEY HIGHLIGHTS
  • खाली पेन से बनाएं बॉक्स
  • बेकार पेन से वॉल हैंगिंग बनाना है आसान
  • बेकार पेन से पेन स्टैंड बनाएं

Pen Reuse: घर पर कई ऐसी चीजें होती हैं, जिसे हम बेकार समझकर फेक देते हैं। इन्ही बेकार चीजों में पुराने और बेकार पड़े पेन को भी शामिल किया जा सकता है। अक्सर पेन खाली होने पर हम इसे फेक देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन बेकार पेन की मदद से आप कई यूजफुल समान तैयार कर सकते हैं। इन सामान को घर पर बनाना बहुत ही आसान है। आज इस लेख में हम आपको बेकार पड़े पेन से कुछ ऐसा सामान बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं, जो आपके काफी काम आ सकता है। आइए जानते हैं खाली पेन का दोबारा कैसे करें इस्तेमाल?

बेकर पेन से बनाएं पेन स्टैंड

अगर आप घर पर बेकार पड़े पेन को फेंकने जा रहे हैं, तो थोड़ा रुकिए। आप इन पेन की मदद से एक शानदार पेन स्टैंड बना सकते हैं। इसके लिए 5 से 8 बेकार पेन लें। ध्यान रखें कि इन पेन में कैप होना चाहिए। इसके बाद एक प्लास्टिक का बोटल लें। इसके ऊपरी हिस्से को काट लें। फिर इसके चारों ओर पेन को चिपकायें। अब इसपर पेंट करें। लीजिए पेन का स्टैंड तैयार है। अब आप इसे अपने स्टडी टेबल पर रख सकते हैं।

बनाएं वॉल हैंगिंग

घर में पड़े बेकार पेन का इस्तेमाल आप वॉल हैंगिंग तैयार करने के लिए कर सकते हैं। इसके लिए 10 से 15 बेकार पेन लें। इसके बाद कुछ धागे लें। अब इन धागों की मदद से आप इन पेन को चैन की तरह टांगें। आप अपने अनुसार मनचाहा आकर इसे दे सकते हैं। इसके बाद लुक को बेहतर करने के लिए आप इस पर कलर करें। लीजिए आपका वॉल हैंगिंग तैयार है। अब आप इसे अपने घर की दीवारों पर टांग सकते हैं।

बनाएं बॉक्स

पुराने और बेकार पेन की मदद से आप घर पर छोटा सा बॉक्स बना सकते हैं। इसके लिए कुछ पेन लें। इसके बाद आप इन पेन को एक के ऊपर एक रखकर 4 लाइन तैयार बनाएं। फिर एक गत्ता लें। अब इसके चारों ओर पेन की लाइन बनाते हुए बॉक्स का आकार दें। बॉक्स का आकार आप अपने अनुसार छोटा या बड़ा कर सकते हैं।

(प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article