लाइफस्टाइल

Parenting Tips For Toddlers: बच्चों की अच्छी परवरिश करने में इन 5 बातों का रखें ध्यान, ऐसे सिखाएं डिसिप्लिन नहीं पड़ेगी चिल्लाने की जरुरत, मां-बाप कर लें नोट

Parenting Tips For Toddlers: बच्चे पालना वाकई कोई आसान चीज नहीं होती है, खासतौर से तब जब आपके बच्चे एक से तीन साल के बीच में रहते हैं। अच्छे भविष्य के लिए बच्चों को इसी उम्र से सही गलत और संस्कारों की समझ हो जानी चाहिए। ऐसे में टॉडलर्स को पालने के लिए मां-बाप इन बातों का ध्यान रखें। देखें पेरेंटिंग टिप्स इन हिंदी।

Image

Parenting tips for toddlers in hindi

Parenting Tips For Toddlers: बच्चे पालना वाकई काफी मुश्किल होता है, इस संसार में एक अच्छी परवरिश और संस्कार वाले बच्चे को लाने की जिम्मेदारी भी बहुत बड़ी होती है। वैसे तो पेरेंटिंग सिखाई नहीं जा सकती है, लेकिन कुछ बातें ऐसी होती हैं जो आपको सही उम्र में बच्चों को सिखा देनी चाहिए। 1 से 3 के बच्चों को संभालना मुश्किल हो सकता है, लेकिन अगर आप शुरुवात में ही बच्चों को सही सांचे में ढाल देंगे तो मामला आसान हो सकता है। इस उम्र के बच्चे खुद को एक्सप्लोर करते हैं, नया सीखते हैं, बोलते हैं ऐसे में ये वाली पेरेंटिंग टिप्स आपके बच्चे के लिए भी काम की हो सकती है। देखें बढ़ते बच्चों की परवरिश कैसे करें, बच्चों का विकास कैसे होगा।

Parenting Tips For Toddlers in Hindi

बच्चों के साथ दोस्ती करें

आपके और बच्चे के बीच का रिश्ता दोस्ती वाला होना चाहिए। अगर आप अपने बच्चे का दोस्त बनकर रहेंगे तो आपको उन्हें जिंदगी की बड़ी बड़ी बातें सिखाने में आसानी रहेगी।

खुद को करने दें एक्सप्लोर

इस उम्र में बच्चों को बहुत सारी नई नई चीजें एक्सप्लोर करने का शौक होता है। वहीं यही वक्त होता है, जब आपका बच्चा बिना किसी बोझ के क्रिएटिव हो सकता है वहीं अपना कोई शौक फॉलो कर सकता है। ऐसे में बढ़ते बच्चों को बांधकर नहीं रखें।

अच्छे बर्ताव की सराहना

बच्चे अक्सर मां-बाप का ध्यान खींचने के लिए गलत चीजें, शरारत करते हैं। और आमतौर पर बच्चा कुछ गलत करता है तो सभी उसपर ज्यादा ध्यान देते हैं। जिससे बच्चा वही काम बार बार करता है, ऐसे में उनके गलत नहीं बल्कि अच्छे बर्ताव की सराहना करें, जिससे वे वही काम दोबारा करें। ज्यादा डांटेंगे तो बच्चे एक वक्त के बाद सुनना बंद कर देते हैं।

साथ करें काम

बच्चों के साथ खाना खाएं, खेले उन्हें किताबें पढ़ने की आदत डलवाएं। मां-बाप अक्सर अपने काम में बच्चे को भूल जाते हैं, तो दोनों के बीच में गैप आ सकता है। ऐसे में पेरेंट्स अपने काम के साथ साथ बच्चे के साथ क्वालिटी टाइम बिताने से कभी न कतराएं।

हेल्दी लाइफस्टाइल

बच्चों को हेल्दी खाने और हेल्दी लाइफस्टाइल का मतलब भी इसी उम्र में समझा दें तो आगे चलकर सही रहेगा। कुछ न कुछ फिजिकल एक्टिविटी भी करते रहना जरूरी है।

इसी के साथ साथ बच्चों से ज्यादा एक्सपेक्टेशन यानि उम्मीद न लगाएं। अपने सपनों का बोझ आप उनपर नहीं डाल सकते हैं, अच्छे संस्कार दें उन्हें और उनकी बुद्दी पर भरोसा करें। जरूर ही ये टिप्स आपके बच्चे के लिए बहुत काम कर सकती है।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article