लाइफस्टाइल

Joint Family Parenting Tips: संयुक्त परिवार में बच्चे की परवरिश कैसे करें, जानें क्या है जॉइंट फैमिली में पेरेंटिंग का सही तरीका

Parenting tips for Parents in Joint family: बतौर पेरेंट्स आपको समझना होगा कि संयुक्त परिवार एक मौका है बच्चे के बहुमुखी विकास का। इसके लिए जरूरी है ये समझना कि परवरिश कैसे की जाए। उम्मीद करते हैं जॉइंट फैमिली में रहते हुए आपको ये पेरेंटिंग टिप्स जरूर काम आएंगे।

Image

जॉइंट फैमिली में बच्चों की सही परवरिश के लिए पेरेंटिंग टिप्स (Photo: AI Image)

Parenting Tips for Joint Family in Hindi: भारत में संयुक्त परिवार की धारणा बहुत पुरानी है। बहुत से परिवार आज भी जॉइंट फैमिली रहते हैं। संयुक्त परिवार में बच्चों की परवरिश करना फायदेमंद होने के साथ ही एक बड़ी जिम्मेदारी भी होती है। जॉइंट फैमिली में बच्चों को रिश्तों, संस्कारों और भावनाओं की समझ मिलती है तो वहीं कई बार कई तरह के विचारों से भ्रम भी हो सकता है। ऐसे में पेरेंट्स के लिए संतुलन बनाए रखना बहुत जरूरी होता है। आइए जानें 10 जॉइंट फैमिली में पेरेंटिंग के आसान और असरदार टिप्स:

1. संवाद: परिवार के सभी छोटे बड़े सदस्यों से खुलकर बात करें कि आप अपने बच्चे की परवरिश कैसे करना चाहते हैं। इससे हर किसी में यह समझ आती है कि उसे क्या करना है और क्या नहीं।

2. उलझन को सुलझाएं: संयुक्त परिवार में अलग-अलग सदस्य बच्चे को अलग-अलग बातें समझाते हैं। इससे वह उलझ सकता है। पेरेंट्स की भूमिका यहां गाइड की तरह होनी चाहिए जो उसकी उलझनों को सुलझाए।

3. सबकी सलाह सुनें: जॉइंट फैमिली में दादी-दादा, चाचा-चाची के अनुभवों को नकारें नहीं। समझदारी से चुनें कि बच्चे के लिए क्या सही है।

4.सबके साथ घुलने दें: संयुक्त परिवार में बच्चे को घर के हर सदस्य से मिलने-जुलने दें। इससे उसमें सामाजिक व्यवहार और भावनात्मक समझ विकसित होती है।

5. सभी के साथ समय बिताएं: बच्चे को दादी-दादा की कहानिया सुनने दें, चाचियों से बातें करने दें। इससे उसका जुड़ाव मजबूत होगा।

6. बहस से बचें: परिवार में मतभेद हों तो बच्चे के सामने बहस न करें। इससे पारिवारिक कलह बच्चों के मस्तिष्क पर बुरा असर डालती है।

7. बच्चे को निर्णय लेना सिखाएं: संयुक्त परिवार में रहते हुए भी बच्चे पर अपनी पसंद-नापसंद ना थोपें। उसे क्या चाहिए यह उसे खुद चुनने का मौका दें। इसमें आत्मविश्वास विकसित होगा।

बतौर पेरेंट्स आपको समझना होगा कि संयुक्त परिवार एक मौका है बच्चे के बहुमुखी विकास का। इसके लिए जरूरी है ये समझना कि परवरिश कैसे की जाए। उम्मीद करते हैं जॉइंट फैमिली में रहते हुए आपको ये पेरेंटिंग टिप्स जरूर काम आएंगे।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article