लाइफस्टाइल

दाग-धब्बे की होगी छुट्टी, बस करके देखें इस सफेद चीज के पानी का इस्तेमाल, निखार देख हर कोई रह जाएगा हैरान

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Sep 17, 2025, 03:00 PM IST

Paneer Water Benefits for Face: पनीर का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है, ये बात तो हम सभी लोग जानते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि इसका पानी स्किन के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं स्किन के लिए कितना फायदेमंद है पनीर का पानी।

Image

Paneer Water Benefits for Face (Image: istock)

Paneer Water Benefits for Face: भारतीय घरों में पनीर का इस्तेमाल खूब किया जाता है। पार्टी फंक्शन हो या फिर फैमिली गेट टूगेदर बिना पनीर की सब्जी के फंक्शन अधूरा लगता है। पनीर खाने में जितना स्वादिष्ट होता है, उतना ही सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पनीर का पानी स्किन के लिए कितना फायदेमंद होता है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि पनीर का पानी स्किन के लिए कितना फायदेमंद होता है। पनीर का पानी सुंदरता को निखारने में बेहद मददगार साबित होता है।

चेहरे पर पनीर का पानी कैसे लगाएं? - How to Apply Paneer Water on Face

पनीर के पानी का इस्तेमाल टोनर, मॉइस्चराइजर और फेस पैक के तौर पर किया जा सकता है। ये स्किन प्रॉब्लम्स को दूर करने में मददगार होता है। पनीर के पानी से टोनर बनाने के लिए आप 3 से 4 चम्मच पनीर का पानी, 1 चम्मच एलोवेरा जेल, 1 से 2 पीस केसर के धागे को लेकर इन्हें अच्छी तरह मिक्स करें और इसे एक स्प्रे बोतल में स्टोर करें। फिर इसे आप अपने चेहरे पर इस्तेमाल करें।

स्किन को क्या क्या फायदे पहुंचाता है पनीर का पानी

दाग-धब्बे और मुंहासों को करे कम

इसमें मौजूद लैक्टिक एसिड और प्रोटीन मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करते हैं, जिससे मुंहासे कम होते हैं और उनके दाग भी हल्के हो जाते हैं।

त्वचा को गहराई से करे साफ

यह एक नेचुरल क्लींजर और एक्सफोलिएटर के रूप में काम करता है। यह त्वचा की ऊपरी परत पर जमी डेड स्किन को हटाता है, जिससे पोर्स साफ होते हैं और त्वचा का रंग-रूप सुधरता है।

त्वचा को नमी दे

पनीर का पानी रूखी त्वचा के लिए बहुत अच्छा होता है। यह त्वचा को नमी देता है और उसे मुलायम बनाए रखता है।

त्वचा की रंगत में लाए सुधार

इसका नियमित इस्तेमाल त्वचा को टोन करता है और धीरे-धीरे दाग-धब्बों को हल्का करता है। इससे त्वचा की रंगत में सुधार होता है और उसमें प्राकृतिक निखार आता है।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article