लाइफस्टाइल

Happy Onam 2025: आओ मनाएं खुशियों का त्यौहार ओणम, अपनों को भेंजे शुभकामनाएं संदेश

Onam Festival Wishes In Hindi: सांस्कृतिक, धार्मिक और पारंपरिक गतिविधियों से भरपूर ओणम का त्योहार भारत के केरल राज्य का एक प्रमुख त्योहार है जो दुनिया भर में मलयाली समुदाय द्वारा धूमधाम से मनाया जाता है। ओणम 2025 के पावन अवसर पर ये हार्दिक शुभकामनाएं और प्रेरक कोट्स अपनों को भेजकर उनका दिन खास बनाएं।

Image

Onam Festival Wishes In Hindi

Onam Festival Message: केरल और दुनिया भर में मलयाली समुदाय द्वारा मनाया जाने वाला सबसे बड़ा और पवित्र त्योहार ओणम भगवान महाबली और वामन अवतार की याद में हर साल हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है। साल 2025 में, यह उत्सव 26 अगस्त से शुरू होकर शुक्रवार, 5 सितंबर को थिरुवोणम के साथ समाप्त हो रहा है। इस 10 दिवसीय उत्सव की विशेषता विविध परंपराएं हैं जो इसे और भी ज्यादा खास बनाती हैं। इस शुभ पर्व को और भी ज्यादा खास बनाने के लिए आप अपने प्रियजनों और दोस्तों को शुभकामनाएं, संदेश और कोट्स भेजकर उनका दिन और ज्यादा स्पेशल बना सकते हैं। यहां पढ़ें ओणम संदेश, विशेज और कोट्स जिन्हें आप अपनों के साथ शेयर कर सकते हैं।

ओणम विशेज इन हिंदी (Onam wishes in Hindi)

1- राजा महाबली का आशीर्वाद सदा आप पर बना रहे। हैप्पी ओणम!

2- ओणम हमें सिखाता है कि सच्चा सुख अपने परिवार और अपनों संग रहकर ही मिलता है।

3- फूलों की रंगोली और सध्या की थाली – ओणम है खुशियों वाली।

4- जैसे ओणम पर पुकलम रंग-बिरंगे फूलों से सजता है, वैसे ही आपका जीवन भी खुशियों से खिले।

5- आओ मनाएँ खुशियों का त्यौहार – ओणम 2025।

6- ओणम का पर्व हमें कृतज्ञता, अपनापन और प्रेम की याद दिलाता है।

7- ओणम सध्या से महक उठे हर घर – स्वाद, रंग और अपनापन साथ-साथ।

8- हर ओणम हमें सिखाता है कि जीवन में प्यार और एकता सबसे बड़ा आशीर्वाद है।

9- ओणम पर जगमगाती दीयों की तरह आपका जीवन भी नई रोशनी से भर जाए।

10- ओणम आया, अपनों के संग खुशियां लाया।

मजेदार और छोटे शेयर करने वाले ओणम मैसेज (Fun, Short & Shareable Onam Messages)

1- फूलों की खुशबू, सध्या का स्वाद – ओणम आया है, दिल से मनाओ यार!

2- नाव चले, पुक्कलम खिले – ओणम की मस्ती दिल से मिले!

3- सध्या की थाली हो भरपूर, ओणम लाए आपके जीवन में नूर!

4- राजा महाबली का प्यार, ओणम मनाओ बार-बार!

5- Onam है बंपर त्योहार – सादगी, स्वाद और संस्कार!

6- पुक्कलम बिछा, पकवान बना – चलो ओणम धूमधाम से मना!

7- ओणम का है यह प्यारा दिन, अपनों संग मनाओ हर एक छिन!

8- ओणम लाया त्योहारों की बहार, मस्ती करो अब हर बार!

9- थिरुवोनम आई है, खुशियाँ लाई है – ओणम मनाओ, मस्ती बढ़ाओ!

10- खुश रहो, हंसते रहो – ओणम है, दिल खोल के जियो!

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article