लाइफस्टाइल

No Smoking Day 2024: नो स्मोकिंग डे पर जानिए धूम्रपान छोड़ने के सात आसान तरीके, छूमंतर हो जाएगी सिगरेट बीड़ी की लत

No Smoking Day: स्मोकिंग की लत से आजादी पाना आसान नहीं है। हालांकि अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति से हम धूम्रपान से छुटकारा पा सकते हैं।

Image

tips to quit Smoking

No Smoking Day 2024: हर साल मार्च के दूसरे बुधवार को नो स्मोकिंग डे मनाया जाता है। आज 13 मार्च को यह खास दिन सेलिब्रेट किया जा रहा है। नो स्मोकिंग डे का उद्देश्य धूम्रपान से होने वाले जानलेवा नुकसानों से लोगों को आगाह करना और उन्हें धूम्रपान छोड़ने के लिए प्रेरित करना है। यह तो हर कोई जानता होगा कि धूम्रपान ऐसी लत है जो हमारी जान ले सकती है। बावजूद इसके लोग इसकी गिरफ्त में फंसते चले जाते हैं।

Tips to Quit Smoking: धूम्रपान छोड़ने के तरीके

नो स्मोकिंग डे के मौके पर हमारा फर्ज बनता है कि हम धूम्रपान करने वालों को इसके खतरे के बारे में बताएं और साथ ही उन्हें यह भी बताएं कि इस लत से वह कैसे छुटकारा पा सकते हैं। जो लोग खुद को धूम्रपान की लत के चंगुल में फंसा चुके हैं उनके लिए हम कुछ टिप्स बता रहे हैं। इन्हें अपनाकर वो धूम्रपान की आदत से छुटकारा पा सकते हैं।

1. सबसे पहले तो आप तय करें कि आपको धूम्रपान छोड़ना है। इसके लिए खुद से एक तारीख तय करें। आप अपने घरवालों, दोस्तों और सहकर्मियों को बताएं कि आप फलाने दिन से धूम्रपान छोड़ रहे हैं।

2. आप उन कंडीशन्स को पहचानें जब आपको सिगरेट पीने का सबसे ज्यादा मन करता है। उन कंडीशन्स में जाने से खुद को रोकें। अगर वैसी परिस्थितियां बनती हैं तो भी उसमें मजबूत बने रहें।

3.आज तमाम एनजीओ ऑनलाइन और ऑफलाइन धूम्रपान छुड़वाने के लिए आपकी सेवा में मौजूद हैं। उनकी मदद ले सकते हैं। धूम्रपान छोड़ने के लिए सहायता समूहों, परामर्शदाताओं और डॉक्टरों से सहायता प्राप्त करें. धूम्रपान छोड़ने के लिए दवाओं और अन्य उपचारों के बारे में डॉक्टर से बात करें.

4. एक रिसर्च में बताया गया है कि इंसान खाली समय में ज्यादा धूम्रपान करता है। इस कारण अगर आप धूम्रपान छोड़ना चाहते हैं तो खुद को व्यस्त रखें। स्पोर्ट्स में खुद को बिजी करें या फिर जिम जॉइन कर लें।

5. कोशिश करें कि जब तक आप धूम्रपान ना छोड़ दें तब तक ऐसे दोस्तों या लोगों से दूरी बनाएं जो स्मोकिंग करते हैं।

6. धूम्रपान छोड़ने की प्रक्रिया में अपने लिए छोटे-छोटे लक्ष्य निर्धारित करें। हर एक माइलस्टोन को अचीव करने के बाद खुद को एक गिफ्ट दें। के लिए खुद को इनाम दें. छोटे-छोटे लक्ष्य निर्धारित करें और उन्हें पूरा करने पर खुद को इनाम दें.

7. जब तक आपकी स्मोकिंग की लत पूरी तरह ना छूट जाए तब तक धैर्य रखें। हिम्मत ना हारें। किसी भी लत से छुटकारा पाने में समय लगता है। लेकिन सकारात्मक सोच बनाए रखने से आप उस लक्ष्य को जरूर हासिल कर लेते हैं।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article