New Year 2023 : नया साल कई लोगों के लिए नई उम्मीदें और नया जोश अपने साथ लाता है। ऐसे में हम में से कई लोग आने वाले साल का खुलकर स्वागत करते हैं, लेकिन इ दिनों बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुआ पार्टी करना काफी मुश्किल हो चुका है। अगर आप बाहर जाकर पार्टी करते हैं, तो यह आपके लिए खतरे से कम नहीं है। ऐसे में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। नए साल का स्वागत आप घर पर रहकर भी बहुत ही धूमधाम तरीके से कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस एक अच्छे मूड की जरूरत होती है। आइए जानते हैं नए साल को घर में रहकर कैसे करें सेलेब्रेट?
वर्चुएली एक्टिव
नए साल पर अगर आप पार्टी में नहीं जा पा रहे हैं या फिर बाहर कोरोना के डर से पार्टी नहीं करना चाहते हैं तो परेशान न हों। आप वर्चुअली तरीके से नए साल को सेलेब्रेट कर सकते हैं। इसके लिए बस आपको अपने फ्रेंड्स और रिश्तेदारों को जूम पर एक्टिव होने के लिए कहना पड़ेगा। जूम कॉल पर आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ पुरानी यादों को ताजा कर सकते हैं। साथ ही कई तरह के फन एक्टिविटी भी आप वर्चुअली कर सकते हैं।
घर में देखें पसंदीदा मूवी
नए साल का स्वागत फीके तरीके से करने के बजाय घर पर एक शानदार मूवी देखें। यह आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। अगर आप चाहते हैं कि नए साल के स्वागत में चार-चांद लगाया जाए, तो इसके लिए आपको मूवी देखने के दौरान बेडरूम की लाइटिंग को थोड़ा रोमांटिक बनाने की जरूरत है। इसके साथ आप अपनी पसंदीदा मूवी के साथ नए साल का स्वागत करें।
घर पर करें डिनर डेट
कोविड की वजह से अगर आपके बाहर जाने का प्लान कैंसिल हो गया है, तो परेशान न हों। आप घर पर ही नए साल का स्वागत आप अपने पार्टनर के साथ डिनर डेट के साथ कर सकते हैं। इसके लिए आप उनकी कुछ पसंदीदा रेसिपी बनाएं। फिर घर में कैंडल जलाकर कैंडल लाइट डिनर करें। यह आपके नए साल को यादगार बना सकता है।
छत पर करें बोनफायर
नए साल में ठंडा काफी ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसे में बोनफायर का मजा काफी अलग होता है। अगर पार्टी कैंसिल हो चुकी है, तो परेशान न हों। घर की छत पर बोनफायर जलाएं और अपने परिवार के साथ इसका लुत्फ उठाएं। इससे आपके नए साल की खुशियों में चार चांद लग जाएगा।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।
