लाइफस्टाइल

New Year Party 2023: न्यू ईयर पार्टी के लिए ये हेल्दी स्नैक्स हैं सबसे बेहतर, कम समय में मिलता है चटपटा टेस्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 23, 2022, 10:54 PM IST

New Year Party 2023: न्यू ईयर पार्टी में अगर आप कुछ हेल्दी और स्वादिष्ट स्नैक्स खाना चाहते हैं, तो मार्केट के बजाय घर पर स्नैक्स तैयार करें। आज हम आपको कुछ ऐसे स्पेशल रेसिपी बताएंगे, जो आपके नए साल की पार्टी के मजे को दोगुना कर सकता है। आइए जानते हैं घर पर हेल्दी और स्वादिष्ट स्नैक्स बनाने की विधि क्या है?

Image

न्यू ईयर पार्टी में बनाएं ये हेल्दी स्नैक्स

KEY HIGHLIGHTS
  • न्यू ईयर पर घर पर बनाएं हेल्दी स्नैक्स
  • चीजी सोया नगेट्स पार्टी के मजे को कर सकता है दोगुना
  • सूजी-चीज टोस्ट पार्टी में रहेगी सबकी पसंद

New Year Party 2023: न्यू ईयर की पार्टी का लगभग हर किसी को इंतजार है। इस शानदार शाम में लोग तरह-तरह के डिशेज और स्नैक्स का सेवन करते हैं। लेकिन कई लोग अनहेल्दी स्नैक्स का सेवन कर लेते हैं, जो सेहत पर भारी पड़ सकता है। ऐसे में अगर आप नए साल पर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो अनहेल्दी स्नैक्स के बजाय घर पर हेल्दी स्नैक्स बनाएं। यह स्नैक्स आपके बजट में भी रहेगा। साथ ही आपके स्वाद को दोगुना बढ़ा सकता है। घर पर तैयार स्नैक्स से आपके सेहत को किसी भी तरह का नुकसान नहीं होगा। आइए जानते हैं नए साल की पार्टी में कौन सा स्नैक्स है बेहतर?

न्यू ईयर पार्टी में घर पर बनाएं ये हेल्दी स्नैक्स

सूजी-चीज टोस्ट

सूजी चीज टोस्ट को बनाने के लिए आपको अधिक समय की जरूरत नहीं है। इस स्नैक्स को तैयार करने के लिए बस आपको 1 बाउस सूजी, स्वादानुसार नमक, काली मिर्च, फ्रेश क्रीम, प्याज, हरी मिर्च, टमाटर, हरा धनिया चाहिए। इसके बाद सभी चीजों को एक बड़े से बर्तन में डालकर मिक्स करें। अब एक नॉनस्टिक पैन लें। इसमें ब्रेड टोस्ट करें। इसके बाद ब्रेड के ऊपर सूजी वाला मिश्रण स्प्रेड करें। फिर ग्रेटेड चीज को इसके ऊपर डालकर अवन में सुनहरा होने तक बेक करें। लीजिए आपका सूजी चीज टोस्ट तैयार है। अब आप इसे अपने मेहमानों को सर्व करें।

चीजी सोया नगेट्स

अगर आप न्यू ईयर की पार्टी में कुछ चीजी सा स्नैक्स बनाना चाहते हैं, तो इसके लिए चीजी सोया नगेट्स परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। इसे तैयार करने के लिए आपको सिर्फ 20 मिनट की जरूरत है। इसे तैयार करने के लिए अपने जरूरत के हिसाब से पानी गरम में सोया नगेट्स को करीब 5 मिनट के लिए उबाल लें।

इसके बाद सोया नगेट्स से पानी निचोड़कर अलग कर लें अब एक कटोरी लें, इसमें पनीर, काली मिर्च, स्वादानुसार नमक, हरा धनिया और रेड चिली फ्लेक्स मिलाएं। इसके बाद सोया नगेट्स को इस मिश्रण में मिलाएं। फिर हथेली पर तैयार मिश्रण को फैलाएं। अब इसमें इसमें 1 क्यूब मोजरेला डालकर इसे सील कर लें। अब ब्रेड के चूरे में इसे लपेटकर गर्म तेल में तल लें। लीजिए आपका चीजी सोया नगेट्स तैयार है। यह स्वाद के साथ-साथ आपके पार्टी के मजे को दोगुना कर सकता है।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article