लाइफस्टाइल

Navratri Special Ragi Momo Recipe: नवरात्रि में चटपटा खाने का कर रहा है दिल, तो झटपट बनाएं रागी मोमो, नोट कर लें आसान सी रेसिपी

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Sep 24, 2025, 03:23 PM IST

Navratri Special Ragi Momo Recipe: नवरात्रि में अगर आप कुछ हेल्दी और टेस्टी फूड की तालाश कर रहे हैं तो रागी मोमो आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। यहां हम नवरात्रि स्पेशल रागी मोमो की रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं। नोट कर लें आसान सी रेसिपी।

Image

रागी मोमो रेसिपी (Image: istock)

Navratri Special Ragi Momo Recipe: नवरात्रि में कुछ लोग नौ दिनों तक व्रत करते हैं और फलों का सेवन करते हैं। वहीं कुछ लोग सेंधा नमक खाते हैं। नौ दिनों तक चलने वाले इस त्योहार में लोगों को खाना बोरिंग लगने लगता है और कुछ जायकेदार फूड ढूंढते हैं। अगर आप भी व्रत के दौरान कुछ टेस्टी और लाजवाब फूड ढूंढ रहे हैं तो रागी मोमो आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। यहां बताई रेसिपी की मदद से आप घर पर झटपट रागी मोमो तैयार कर सकते हैं।

सामग्री मोमो के लिए

  • 1 कप रागी का आटा
  • 1/2 कप सिंघाड़े का आटा
  • स्वादानुसार सेंधा नमक
  • गर्म पानी (आटा गूंथने के लिए)
  • स्टफिंग के लिए:
  • 1 कप कद्दूकस की हुई पत्ता गोभी
  • 1/2 कप कद्दूकस की हुई गाजर
  • 1/2 कप बारीक कटी हुई हरी बीन्स
  • 1-2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
  • 1 इंच अदरक कद्दूकस किया हुआ
  • 1 छोटा चम्मच जीरा
  • 1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
  • 1/2 छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर
  • स्वादानुसार सेंधा नमक
  • 1-2 चम्मच घी या मूंगफली का तेल

चटनी के लिए:

  • 2 टमाटर
  • 1-2 सूखी लाल मिर्च
  • 1/2 इंच अदरक
  • स्वादानुसार सेंधा नमक

बनाने की विधि

1. आटा गूंथना:

एक बड़े बर्तन में रागी और सिंघाड़े का आटा मिलाएं। इसमें सेंधा नमक डालें। थोड़ा-थोड़ा गर्म पानी डालते हुए नरम आटा गूंथ लें। आटे को 10-15 मिनट के लिए ढककर रख दें।

2. स्टफिंग तैयार करना:

एक पैन में घी या मूंगफली का तेल गरम करें। जीरा डालें और उसे चटकने दें। अब इसमें हरी मिर्च और अदरक डालकर हल्का भून लें। कद्दूकस की हुई सब्जियां (पत्ता गोभी, गाजर, हरी बीन्स) डालें। सब्जियों को 2-3 मिनट तक भूनें ताकि उनका कच्चापन निकल जाए, लेकिन वे क्रंची बनी रहें। अब इसमें काली मिर्च पाउडर, भुना जीरा पाउडर और सेंधा नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं। आंच बंद कर दें और स्टफिंग को ठंडा होने दें।

3. मोमो बनाएं

गूंथे हुए आटे से छोटी-छोटी लोइयां बनाएं। हर लोई को पूरी की तरह बेल लें। ध्यान रखें कि यह बहुत पतला न हो। बेली हुई पूरी के बीच में एक चम्मच स्टफिंग रखें। मोमो को मनचाहे आकार में मोड़ लें।

4. मोमो को पकाना

एक स्टीमर को गरम करें। स्टीमर की प्लेट पर थोड़ा सा तेल लगाएं ताकि मोमो चिपके नहीं। तैयार मोमो को स्टीमर की प्लेट पर रखें। मोमो को 10-15 मिनट के लिए मध्यम आंच पर भाप में पकाएं।

5. चटनी बनाएं

टमाटर और सूखी लाल मिर्च को उबाल लें जब तक वे नरम न हो जाएं। उबले हुए टमाटर, लाल मिर्च, अदरक और सेंधा नमक को मिलाकर ब्लेंडर में पीस लें। गरमागरम रागी मोमो को चटनी के साथ परोसें। यह स्वादिष्ट और पौष्टिक मोमो नवरात्रि के व्रत के लिए एकदम सही हैं।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article