लाइफस्टाइल

Navratri Ki Shubhkamnaye : अपनों को दें नवरात्रि के पांचवे दिन की शुभकामनाएं, यहां पढ़ें स्कंदमाता के मंत्र, शायरी, विशेज

Navratri Day 5 wishes In Hindi : नवरात्रि का पांचवा दिन मां स्कन्दमाता को समपर्पित है, इस दिन माता की पूजा करना बेहद पुण्यकारी माना जाता है। शारदीय नवरात्र के पांचवे दिन आप अपने प्रियजनों को कुछ शानदार शुभकामना संदेश भेज सकते हैं। यहां पढ़े स्कंदमाता के मंत्र, शायरी, विशेज...

Image

Navratri Day 5 wishes In Hindi

Navratri Day 5 wishes In Hindi : शारदीय नवरात्र का नौ दिन का महापर्व चल रहा है। जिसके पांचवे दिन मां दुर्गा के स्कन्दमाता स्वरूप की पूजा की जाती है। मान्यता है कि पांचवे दिन पूजन की जाने वाली माता हमे मोक्ष का मार्ग दिखाती हैं। स्कंदमाता भगवान कार्तिकेय (स्कंद) की माता हैं और इन्हें करुणा, शांति और मातृत्व की देवी माना जाता है। आज आप नवरात्रि के पांचवे दिन पर मां के स्कन्दमाता स्वरूप की पूजा अर्चना कर अपनों को शुभकामना भी भेज सकते हैं। यहां पढ़े खास शुभकामना संदेश...

नवरात्रि के पांचवे दिन की शुभकामनाएं - Navratri Day 5 Wishes in Hindi

ॐ देवी स्कंदमातायै नमः

।।नवरात्रि के पांचवे दिन की शुभकामनाएं।।

या देवी सर्वभूतेषु मातृरूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥

।।शारदीय नवरात्र के पांचवे दिन की शुभकामनाएं।।

सिंहासनगता नित्यं पद्माश्रितकरद्वया। शुभदास्तु सदा देवी स्कंदमाता यशस्विनी॥

।।नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।।

मां के चरणों में है शक्ति अपार,

मां करती हैं भक्तों का उद्धार।

नवरात्रि में खिल उठे जीवन का हर द्वार,

जय हो स्कंदमाता की बार-बार।

।।नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।।

नवरात्रि विशेज इन हिन्दी - Navratri Wishes in Hindi

मां की ममता में है गहरी छांव,

मां के चरणों में मिटते हैं घाव।

सभी को मिले मां का अपार प्यार,

नवरात्रि के पांचवे दिन का है त्योहार।

।।नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।।

नवरात्रि के पांचवे दिन की मां स्कन्दमाता कहलाती हैं,

जिसके घर विराजती हैं, वहां सुख-शांति लाती हैं।

।।जय मां स्कन्दमाता।।

मां स्कंदमाता के चरणों में शीश झुकाएँ,

जीवन में सुख-शांति और समृद्धि पाएँ।

।।हैप्पी नवरात्रि।।

जय माता दी! मां स्कंदमाता आपकी सभी मनोकामनाएँ पूरी करें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article