Kuttu ka Aata kaise banate hain: व्रत में कुट्टू के आटे की रोटी, पूरी, पकौड़ी खूब खाई जाती है। इसकी डिमांड बहुत रहती है। लेकिन हर बार इस आटे को खाने की वजह से लोगों के बीमार पड़ने की खबरें भी आती हैं। ऐसा कुट्टू के आटे में मिलावट की वजह से होता है। अगर आप घर पर ये आटा बनाएं तो इस तरह की मुश्किल आपके सामने नहीं आएगी। देखें घर पर कुट्टू का आटा कैसे बनाते हैं। नोट करें कि कुट्टू के दाने buckwheat के नाम से भी मिलते हैं।
घर पर कुट्टू का आटा कैसे बनाएं (How to make Kuttu ka aata at home)
- कुट्टू के साबुत दाने 1 कप (लगभग 140–160 ग्राम) लेकर साफ कर लें। इनमें छोटे पत्थर या दूसरी अशुद्धियां रहती हैं। अगर जरूरत लगे तो इनको पानी से धोकर सुखा लें। यह वैकल्पिक है। अगर आप दानों को धोते हैं तो ध्यान दें कि इनको पूरी तरह सुखाकर ही अगले स्टेप पर जाएं। वरना आटा फट सकता है।
- ठंडे दानों को मिक्सर या किचन ग्राइंडर में डालकर पीस लें। एक साथ बहुत सारे दाने नहीं डालें। इससे मशीन पर जोर न पड़े। जब पाउडर जैसा बन जाए तब रोक दें। अगर आपके ग्राइंडर में बारीक न बने तो दो बार पीसें।
- तैयार आटे को महीन छलनी में छानें। जो चोकर जैसा हिस्सा बचे, उसे वापस ग्राइंडर में डालकर फिर से पीस लें और दोबारा छानें। अच्छी तरह छाना हुआ बारीक आटा ही उपयोग करें।
घर पर कुट्टू का आटा बनाते समय ध्यान दें
अब कुट्टू के दानों को भूनें। इसके लिए एक सूखी कढ़ाई या गरम करें। आंच मध्यम रखें। इस पर कुट्टू के दाने डालकर 3–5 मिनट तक हल्का भूनें। लगातार चलाते रहें ताकि जलें नहीं। जब हल्की खुशबू आए और दाने थोड़ा सूखे लगें तो उतार लें। यहां ध्यान रखें कि ज्यादा भूनने से रंग बदल सकता है और आटा कड़वा स्वाद दे सकता है। इसलिए हल्का भूनना ही काफी है।
नोट करें कि अगर आप व्रत में कच्चा आटा पसंद करते हैं तो कुट्टू के दाने अच्छी तरह सुखाकर प्रयोग में लाएं। भूनने वाला स्टेप का छोड़ सकते हैं।
कुट्टू का आटा कैसे करें स्टोर
कुट्टू का पिसा हुआ आटा एयरटाइट डिब्बे में रखें। इसे ठंडी, सूखी जगह पर स्टोर करें। अगर आपकी किचन में गर्मी ज्यादा रहती है तो इसे फ्रिज में स्टोर करें। इस आटे से आप रोटी, पूरी, परांठा, पकौड़ी आदि आराम से बना सकते हैं।
