लाइफस्टाइल

Navratri Day 4 Wishes: नवरात्रि के चौथे दिन करीबियों को शायराना अंदाज में दें मां कुष्मांडा के आगमन की शुभकामनाएं, देखें विशेज और मैसेजेस

Navratri Day 4 Wishes in Hindi: नवरात्रि का चौथा दिन मां कुष्मांडा से जुड़ा है। भक्त त्योहार के चौथे दिन मां कुष्मांडा का आशीर्वाद लेने के लिए उनकी पूजा करते हैं। ऐसा माना जाता है कि मां कुष्मांडा की पूजा करने से सभी प्रकार की परेशानियों से छुटकारा मिलता है और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है।

Image

Navratri Day 4 Wishes: नवरात्रि के चौथे दिन करीबियों को शायराना अंदाज में दें मां कुष्मांडा के आगमन की शुभकामनाएं।

Navratri Day 4 Wishes, Shayari, Bhajan: नवरात्रि (Navratri) का चौथा दिन (Navratri Day 4) माता कुष्मांडा (Mata Kushmanda) को समर्पित है। मां कुष्मांडा (Ma Kushmanda) देवी दुर्गा का चौथा अवतार हैं और चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन उनकी पूजा की जाती है। वह सूर्य की चमक बिखेरती है और उनके आठ हाथ हैं, जो शक्ति और साहस का प्रतीक हैं। हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार ऐसा माना जाता है कि मां कुष्मांडा ने एक छोटे ब्रह्मांडीय अंडे का उत्पादन करके ब्रह्मांड का निर्माण किया, जिससे ब्रह्मांड प्रकट हुआ। सफलता, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य के लिए मां कुष्मांडा का आशीर्वाद लेने के लिए नवरात्रि का चौथा दिन शुभ माना जाता है। वहीं इस दिन भक्त माता को मालपुआ चढ़ाते हैं।

Navratri Day 4 Greetings, Wishes, Messages, Quotes in Hindi

1. सुबह सुबह लो मां कुष्मांडा का नाम,

दूर होंगे रोग, दोष, दुख और

पूरे होंगे बिगड़े काम।

2. देवी मां कुष्मांडा हैं निर्भीक और सौम्‍यता का प्रतीक

माता की कृपा से जीवन में नहीं आते दुख-तकलीफ।

3. या देवी सर्वभूतेषु

मां कुष्मांडा रूपेण प्रतिष्ठितता

नमस्‍तस्‍यै नमस्‍तस्‍यै:

नमस्तस्यै नमो नम:

मां कुंष्मांडाआपको अपना आशीर्वाद दें

नवरात्रि के चौथे दिन की शुभकामनाएं

4. असाध्य रोगों से मुक्ति दिलाती मां

ग्रह के अशुभ प्रभाव से बचाती मां

आओ चढ़ाएं मां कुष्मांडा के चरणों में फूल

इनके आशीर्वाद से जीवन रहे अनुकूल

5. त्रैलोक्यसुंदरी त्वंहि दु:ख शोक निवारिणाम्।

परमानंदमयी कूष्माण्डे प्रणमाम्यहम्

6. मुझ पर दया करो महारानी,

पिगंला ज्वालामुखी निराली,

शाकंबरी मां भोली भाली,

कुष्मांडा जय जग सुखदानी।

7. सबकी सुनती हो जगदंबे,

सुख पहुंचती हो मां अंबे,

तेरे दर्शन का मैं प्यासा,

पूर्ण कर दो मेरी आशा।

8. जिंदगी की हर तमन्ना हो पूरी

कोई भी आरजू ना रहे अधूरी

करते हैं हाथ जोड़कर मां कुष्मांडा से विनती

आपकी हर मनोकामना हो पूरी

9. लक्ष्मी का हाथ हो,

सरस्वती का साथ हो,

गणेश का निवास हो,

और माँ दुर्गा के आशीर्वाद से

आपके जीवन में प्रकाश ही प्रकाश हो….

शारदीय नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं!

10. सारा जहाँ है जिसकी शरण में,

नमन है उस माँ के चरण में,

बने उस माँ के चरणों की धुल,

आओ मिलकर चढ़ाएं श्रद्धा के फूल।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article