लाइफस्टाइल

Navratri day 3 wishes: नवरात्रि के तीसरे दिन परिजनों को शायराना अंदाज में दें मां चंद्रघंटा के आगमन की शुभकामनाएं, देखें विशेज, कोट्स

Navratri day 3 wishes in hindi: नवरात्रि की धूम चारों ओर जोरों पर है, नवरात्रि के इन नौ दिनों में माता रानी के नौ स्वरूपों का विधिवत पूजन होता है। ऐसे में नवरात्र के तीसरे दिन यानी की कल मां चंद्रघंटा के आगमन की शुभकामनाएं, आप भी अपने परिजनों को शानदार अंदाज में दे सकते हैं। देखें हिंदी व संस्कृत में नवरात्रि डे 3 के लिए शुभकामना संदेश, विशेज, शायरी।

Image

Navratri day 3 wishes in hindi quotes messages shayari happy navratri wishes in sanskrit third day mata chandraghanta images

Navratri Day 3 wishes, Shayari, Bhajan: माता रानी के आगमन की खुशियां देश भर में जोरों पर हैं, मैया जी के भक्त रास, व्रत, कथा, पूजन कर अपनी भक्ति का परचम लहरा रहे हैं। ऐसे में आप भी नवरात्रि पर अपनो के लिए कुछ खास करना चाहते हैं, तो कल यानी नवरात्रि के तीसरे दिन पर अपने परिजनों को मां चंद्रघंटा के आगमन की बधाई शायराना अंदाज में दे सकते हैं। अवश्य ही माता चंद्रघंटा अपने भक्तों को प्रेम देख प्रसन्न होंगी, ये रही नवरात्रि डे 3 के लिए विशेज, कोट्स, बधाई संदेश जो आप हिंदी और संस्कृत के भजन मंत्रों के माध्यम से भी दे सकते हैं।

Navratri Day 3 Greetings wishes quotes in hindi

1. ऐं श्रीं शक्तयै नम:

मां चंद्रघंटा आपको अपना आशीर्वाद दें

नवरात्रि के तीसरे दिन की शुभकामनाएं

2. शक्ति की देवी मां दुर्गा सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आएं।

जय मां जगदम्बा! जय मां दुर्गे!

नवरात्रि के पावन पर्व पर हार्दिक शुभकामनाएं।

3. माता रानी ये वरदान देना,

बस थोड़ा सा प्यार देना,

आपकी चरणों में बीते जीवन सारा

ऐसा आशीर्वाद देना।

आप सभी को नवरात्रि 2023 की शुभकामनाएं

4. मां चंद्रघंटा आपके जीवन के सभी कष्टों को हर लें, माता रानी सदेव की आपकी रक्षा करें.. ऐसी हमारी कामना है

5. माता तेरे चरणों में हर भेंट चढ़ाते हैं,

कभी नारियल तो कभी फूलों की माला सजाते हैं..

तु बस अपना आशीर्वाद बनाएं रखना बस हम यही चाहते हैं..

Maa Chandraghanta

Maa Chandraghanta

6. जब त्योहार माता का आता है,

संग अपने ढेरों खुशियां लाता है,

इस बार मैया मेरी हम आपको वो सब कुछ दें,

जो कुछ आपका दिल चाहता है।

7. पिण्डजप्रवरारूढा चण्डकोपास्त्रकैर्युता।

प्रसादं तनुते मह्यं चंद्रघण्टेति विश्रुता।।

8. लाल रंग की चुनरी से सजा मां का दरबार

हर्षित हुआ मन, पुलकित हुआ संसार

नन्हें-नन्हें कदमों से मां आए आपके द्वार

और इस नवरात्रि मिलें आपको खुशियां हजार

शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं!

9. सर्व मंगल मांगल्ये,

शिवे सर्वार्थ साधिके,

शरण्ये त्र्यम्बके गौरी

नारायणी नमोस्तुते ।

नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं !

10. देहि सौभाग्यमारोग्यं देहि मे परमं सुखम्।

रूपं देहि जयं देहि यशो देहि द्विषो जहि।।

मां भगवती का आशीर्वाद सदा आप पर और आपके परिवार पर सदा बना रहे ,शुभ नवरात्रि।।

नवरात्रि के तीसरे दिन पर आप इन शुभकामना संदेशों को अपने परिजनों को भेज मैया का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। अवश्य ही मां चंद्रघंटा आपका उद्धार करेंगी, और जीवन में सुख, शांति, समृद्धि का संचार होगा।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article