लाइफस्टाइल

Navratri 2024 Fast: अप्रैल 2024 में नवरात्रि कब से शुरू होंगे, जानें माता के व्रत में खाए जाने वाली चीजों की लिस्ट

Navratri 2024 Fast (नवरात्रि 2024 व्रत में क्या खाना चाहिए): हिंदू पंचांग के हिसाब से साल में चार बार नवरात्रि होती है, जिसमें चैत्र नवरात्रि 9 अप्रैल से शुरु होने वाली है। नवरात्रि का उपवास रख रहे हैं, तो देखें नवरात्रि के व्रत नियम, नवरात्रि व्रत में क्या खाना चाहिए लिस्ट।

Image

Navratri 2024 April start date, what to eat in navratri fast full list

Navratri 2024 Fast (नवरात्रि 2024 व्रत में क्या खाना चाहिए): माता रानी के भक्तों द्वारा देशभर में नवरात्रि का त्योहार बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों का विधिवत पूजन अर्चन किया जाता है, जिससे जातकों का मनचाहा वरदान भी प्राप्त होता है। बता दें कि, साल भर में चार बार नवरात्रि आती है और अप्रैल माह में आने वाली नवरात्रि को चैत्र नवरात्रि कहते हैं। नवरात्रों में पूजा करने के साथ साथ व्रत उपवास का भी खास महत्व होता है। ऐसे में अगर आप भी नवरात्रि का व्रत रखने वाले हैं, तो अभी से जान लीजिए व्रत में क्या खाना चाहिए और नवरात्रि व्रत के नियम क्या हैं।

नवरात्रि कब है 2024 अप्रैल, Navratri 2024 April Start Date

सनातन धर्म के हिसाब से नवरात्रि का बहुत ही गहरा महत्व होता है, और हिंदू पंचांग के अनुसार साल भर में चार बार नवरात्रि का त्योहार मनाते हैं। ऐसे में अप्रैल माह में आने वाली नवरात्रि को चैत्र नवरात्रि कहते हैं, जो चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर मनाई जाती है। इस साल चैत्र नवरात्रि 9 अप्रैल 2024 से शुरू होकर 17 अप्रैल तक मनाई जाएगी।

नवरात्रि व्रत में क्या खाना चाहिए, What to eat in Navratri 2024 Fast

अनाज का सेवन

नवरात्रि के व्रत में साधारण गेहूं का आटा नहीं खाया जाता है, उपवास व्रत में आप अरारोट, साबूदाना, कुट्टू, राजगीरा, सिंघाड़े के आटे का सेवन कर सकते हैं। ये सभी प्रकार का आटा व्रत में बढ़िया होता है, इससे आप पूरी, पराठा, टिक्की आदि जैसी टेस्टी चीजें बनाकर व्रत में खूब एन्जॉय कर सकते हैं।

फल

व्रत में फलों का सेवन तो सबसे ज्यादा बढ़िया होता है, ये हेल्दी भी रहते हैं और व्रत का महत्व पूरा करने में भी एकदम सटीक होते हैं। अप्रैल में आने वाली नवरात्रि व्रत में आप केला, अंगूर, पपीता, संतरा, खरबूजा, तरबूज आदि जैसे फल खा सकते हैं। व्रत में फ्रूट चाट या फलों वाला कस्टर्ड खाना बेस्ट है।

सब्जियां

व्रत में आप लौकी, कद्दू, आलू, अरबी, शकरकंद, गाजर, कच्चा केला, खीरा, टमाटर खा सकते हैं। इन चीजों से सलाद या व्रत वाले तेल में खास सब्जी भी बनाकर एन्जॉय कर सकते हैं। आलू और लौकी जैसी सब्जियों से हलवा भी बनाकर व्रत में खाया जा सकता है।

ड्राई फ्रूट्स

व्रत में फल और सब्जियों के अलावा आप ड्राई फ्रूट्स भी खाकर दिन भर फिट और हेल्दी रह सकते हैं। नवरात्रि के व्रत में काजू, बादाम, पिस्ता, मूंगफली, खरबूज के बीज, किशमिश, अखरोट जैसे ड्राई फ्रूट्स और सीड्स सबसे बेस्ट माने जाते हैं। जिन्हें हलवा, लड्डू या ड्राई फ्रूट चाट में डालकर खा सकते हैं।

इसी के साथ साथ व्रत में आप सेंधा नमक, सनफ्लॉवर या मूंगफली का तेल इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको खाना तेल में नहीं खाना है, तो व्रत वाला खाना घी में भी बनाया जा सकता है।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article